Rewa to Delhi Direct Flight : सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज मध्य प्रदेश के लिए बड़ी सौगात दी। मंत्रालय से रीवा–दिल्ली–रीवा हवाई सेवा का वर्चुअली शुभारंभ किया। 72 सीटर विमान को सीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस नई कनेक्टिविटी विंध्य को फायदा होगा
मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार को को कैबिनेट बैठक में प्रदेशवासियों के हित में कई फैसले किए। लेकिन सबसे खास रहा हवाई सेवा का शुभारंभ। यानि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रीवा से नई दिल्ली के लिए डायरेक्ट हवाई सेवा का वर्चुअली उद्घाटन किया। बता दें कि रीवा से दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट है, जिसे सीएम ने फ्लैग दिखाया।
जानिए रीवा से दिल्ली फ्लाइट की टाइमिंग क्या होगी?
- रीवा से नई दिल्ली के लिए जाने वाली यह फ्लाइट 72-सीटर होगी।
- रीवा और दिल्ली के बीच फ़्लाइट सर्विस हफ़्ते में तीन दिन चलेगी।
- यह फ्लाइट अलायंस एयर एविएशन कंपनी द्वारा चलाई जा रही है।
- यह फ़्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी।
- दिल्ली से फ़्लाइट 9I-675 शाम 5:25 बजे रवाना होगी और रात 8:00 बजे रीवा पहुँचेगी।
- रीवा से फ़्लाइट नंबर 9I-676 रात 8:25 बजे रवाना होगी और रात 10:40 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुँचेगी।
क्या होगा रीवा से दिल्ली फ्लाइट का किराया
- रीवा से दिल्ली जाने के लिए फर्स्ट क्लास सिटिंग का किराया 19430 रखा गया है।
- सेकंड क्लास के लिए यह किराया 13130 होगा।
- थर्ड क्लास के लिए यह किराया 3360 रुपए निर्धारित किया गया है।
- वहीं दिल्ली स रीवा के लिए फर्स्ट क्लास में 19484 रुपए होगा।
- ठीक इसी तरह सेकंड क्लास के लिए यह किराया 13184 होगा।
- थर्ड क्लास के लिए यह किराया 3734 रुपए निर्धारित किया गया है।
15 घंटे का सफर डेढ़ घंटे में होगा पूरा
बता दें कि अभी ट्रेन के जरिए रीवा से दिल्ली जाने के लिए लोगों को 15 घंटे का सफर तय करना होता है। लेकिन फ्लाइट सेवा से यह सफर महज डेढ़ घंटे में पूरा होगा। इस सेवा से जनता का सफर सुगम होगा तो वहीं सरकार को भी इससे फायदा होगा।
CM मोहन यादव ने रीवा के लोगों को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मध्य प्रदेश के लिए बड़ी सौगात दी। मंत्रालय से रीवा–दिल्ली–रीवा हवाई सेवा का वर्चुअली शुभारंभ किया। 72 सीटर विमान से शुरू हुई यह नई कनेक्टिविटी विंध्य क्षेत्रवासियों की यात्रा को और अधिक तेज, सहज और सुविधाजनक बनाएगी। यह सेवा विकास को गति देने के साथ ही निवेश, रोजगार और क्षेत्रीय प्रगति के नए द्वार भी खोलेगी।
