- Home
- States
- Madhya Pradesh
- MP : पति मरा तो पत्नी भी मर गई, 3 माह के बेटे का क्या कसूर? जो उसे कर गए अनाथ
MP : पति मरा तो पत्नी भी मर गई, 3 माह के बेटे का क्या कसूर? जो उसे कर गए अनाथ
Sagar News : एक तरफ जहां लोग अपने बच्चों के साए नए साल का जश्न मना रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के सागर से एक मार्मिक खबर सामने आई है। जहां जरा सी बात पर पति पत्नी ने सुसाइड कर लिया। दोनों का 3 महीने का एक बच्चा भी, जिसको देखकर भी उनका दिल नहीं पसीजा

मासूम का चेहरा भी नहीं रोक सका
मध्य प्रदेश के सागर एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां शनिवार रात को पति-पत्नी जरा सी बात पर इतना दुखी हो गया कि दोनों ने सुसाइड कर लिया। दुखद बात यह है कि दोनों का एक तीन महीने का बच्चा भी, जिसका चेहरा देखकर भी उनका कलेजा नहीं पसीजा और उसे अनाथ छोड़कर मौत को गले लगा लिया।
पति ने लगाई फांसी तो पत्नी ने भी दी जान
दरअसल, यह भयावह घटना सागर के वार्ड-1 स्थित दुदेरा मोहल्ले की है। जहां शनिवार को पति चिंतामन कुशवाहा (24) और पत्नी मीरा कुशवाहा (22) के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। जिसके चलते गुस्से में पहले चिंतामन ने फांसी लगाई। पति की मौत से सदमें आकर बीवी ने भी कुएं में कूदकर जान दे दी।
मासूम की किलकारी लोगों को रूला रहीं
बताया जाता है कि तीन महीने पहले उनको एक संतान हुई थी, दोनों बेहद खुश थे। लेकिन दोनों के आपसी विवाद में उस मासूम के सिर से माता-पिता का साया भी छीन लिया। बच्चे को यह भी पता नहीं है कि उसकी मां कौन हैं और पिता कौन...मासूम की किलकारी सुनकर आसपास के लोगों का कलेजा भर जा रहा है।
10 दिन पहले ही आई थी पति के घर
बताया जाता है कि 10 दिन पहले ही पत्नी अपने मायके से लौटी थी। लेकिन उसे क्या पता था कि वह अपने पिया के घर नहीं, बल्कि वहां जकर मौत को गले लगा लेगी।
जरा सी बात पर सब हो गया खत्म
पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि चिंतामन सब्जी का ठेला लगाकर अपना जीवन यापन करता था। लेकिन कुछ समय पहले जब उसकी मां ने सुसाइड किया तो वह टूट गया था। जरा जरा सी बात पर वह झगड़े लगता था। हो सकता है कि इसी दुख में उसने जान दे दी हो।
शरीर ठंड में अकड़ चुका था
आसपास के लोगों को जब पता चला तो वह कुएं के पास पहुंचे और महिला को किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन उसकी सांसे थम चुकी थीं, शरीर ठंड पानी की वजह से अकड़ चुका था।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।