लखनऊ में आयोजित सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह में सीएम मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश नई रफ्तार से बढ़ रहा है। अभियान से स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और सुशासन में उल्लेखनीय सुधार हुआ, अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और प्रतिबद्धता से देश ने विकास की नई रफ्तार पकड़ी है। पिछड़े जिलों और विकासखंडों को "आकांक्षी" घोषित कर उनमें विकास के लिए किए जा रहे प्रयास बेहद प्रभावी कदम हैं। लखनऊ में आयोजित सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अभियान ने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आधारभूत संरचना और सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय बदलाव किए हैं। इन प्रयासों से वहां रहने वाले लोगों के जीवन में बड़ा सुधार आया है।

उन्होंने कहा कि सम्पूर्णता अभियान से आकांक्षी जिलों में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण युक्त भोजन की उपलब्धता, बच्चों के टीकाकरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण, स्कूलों में बिजली और समय पर किताबों की वितरण जैसी कई सर्विस में सुधार किया गया है। CM डॉ मोहन यादव ने इस कैंपेन में अच्छा काम करने वाले अधिकारियों और उनकी टीमों को सम्मानित किया।

राज्य नीति आयोग की कॉफी टेबल बुक का विमोचन

दीप प्रज्ज्वलन से इस प्रोग्राम की शुरुआत हुई। डॉ मोहन यादव "कॉफी टेबल बुक" का विमोचन किया जो स्टेट पॉलिसी कमीशन द्वारा तैयार की गई है। इस कॉफी टेबल बुक में राज्य की विकास योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गयी है। इस अवसर पर कई मंत्री, मुख्य सचिव अनुराग जैन, नीति आयोग भारत सरकार के अपर सचिव रोहित कुमार और सदस्य प्रो. रमेशचंद्र उपस्थित रहे।

राज्य सरकार का लक्ष्य: हर पात्र को योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि हर पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ पहुँचे। शिक्षा, कृषि, उद्योग, रोजगार और ऊर्जा सहित सभी क्षेत्रों में ठोस लक्ष्य बनाकर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब 30 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें से 10 पिछले डेढ़ साल में शुरू हुए। सिंचाई का एरिया बढ़ाने के लिए नदी जोड़ो परियोजना की शुरुआत हुई, जिसके तहत पिछले 1.5 साल में 7.5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई लायक बनाया गया। फार्मिंग के साथ मत्स्य पालन को भी प्रमोट किया जा रहा है। किसानों के लिए कृषि मेले और निवेश बढ़ाने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर समिट और क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलनों का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि बेहतर काम करने वाले अधिकारियों को सम्मान मिलेगा, जबकि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सम्पूर्णता अभियान ने प्रशासन को नई दिशा दी

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा कि सम्पूर्णता अभियान ने शासन और प्रशासन की कार्य संस्कृति को नई दिशा दी है। डेटा आधारित मूल्यांकन, पारदर्शिता और प्राथमिकताओं की स्पष्टता से प्रशासनिक दक्षता और जनसेवा की गुणवत्ता बढ़ी है। नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र ने स्वास्थ्य और पोषण से जुड़े कामों की प्रशंसा की और कहा कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड कार्यक्रम से कृषि उत्पादकता और गुणवत्ता दोनों में सुधार होगा। उन्होंने इसे कृषि विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। नीति आयोग के अपर सचिव रोहित कुमार ने कहा कि स्थानीय प्रशासन और समुदाय की सक्रिय भागीदारी से अच्छे परिणाम आए हैं और मध्यप्रदेश का यह मॉडल दूसरे राज्यों के लिए मिसाल है।

जिलों और विकासखंडों की टीमों को सम्मान

समारोह में मुख्यमंत्री ने बड़वानी, दमोह, धार, खंडवा, निवाड़ी, टीकमगढ़, विदिशा, झाबुआ, रतलाम, अनूपपुर, शहडोल, डिण्डौरी, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर, अलीराजपुर, छतरपुर, पन्ना और सतना जिलों के कलेक्टरों, सीईओ और अधिकारियों को उनकी टीमों सहित सम्मानित किया।

आकांक्षी जिला और विकासखंड कार्यक्रम

गौरतलब है कि भारत सरकार ने वर्ष 2018 में आकांक्षी जिला कार्यक्रम शुरू किया था, जिसका लक्ष्य था स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, वित्तीय समावेशन और आधारभूत ढाँचे में सुधार। इसके सफल परिणाम देखने के बाद वर्ष 2023 में आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम शुरू किया गया। इसका उद्देश्य है विकास की मूलभूत सुविधाओं को हर गांव और हर व्यक्ति तक पहुँचाना और क्षेत्रीय असमानताओं को कम करना।