एक लड़की के चक्कर में तीन लड़कों ने एक युवक की हत्या कर दी। हैरानी की बात तो यह है कि पहचान छुपाने के चक्कर में उसके शव को भी पेट्रोल डालकर जला दिया।

सीहोर. एक आशिक ने अपनी प्रेमिका से दूसरे युवक के संबंध होने के कारण उसे मौत के घाट उतार दिया। हैरानी की बात तो यह है कि उसने उसे इतनी बेरहमी से मारा कि उसकी लाश भी पहचान में नहीं आ रही थी। पुलिस ने काफी मश्क्कत के बाद अंगूठी से युवक की पहचान निकली। क्योंकि आरोपियों ने युवक ही हत्या कर उसे पेट्रोल डालकर जला दिया था। जिससे उसका शव आधा जल गया था। पुलिस ने आरोपियों को भोपाल से गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पुलिस को मंगलवार को एक युवक की अधजली लाश मिली थी। जिसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने अंगूठी के माध्यम से युवक की पहचान की। लेकिन इसके बाद जो खुलासा हुआ उसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। क्योंकि इस युवक की हत्या सिर्फ आरोपियों ने इसलिए की थी। क्योंकि आरोपी जिसे प्यार करता था उससे मृतक के संबंध थे।

ये हैं आरोपी

पुलिस ने इस मामले तीन आरोपियों को​ गिरफ्तार किया है। जिनके नाम साजिद उर्फ सज्जू, आमिर पोलियो और जुबेर हैं। इन्होंने मंडी क्षेत्र निवासी साहिल उर्फ रहमत अली की हत्या कर उसके शव को जला दिया था। इस मामले में मुख्य आरोपी साजिद है। जिसने ये पूरी हत्याकांड दोस्तों के साथ मिलकर किया है।

साजिद ने किया खुलासा

पुलिस ने जब आरोपियों से कड़ी पूछताछ की तो साजिद ने बताया कि वह जिस लड़की से पहले प्यार करता था। उसके वर्तमान में मृतक साहिल से संबंध थे। इसी कारण उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर साहित को पहले छुरा मारकर खत्म कर दिया। इसके बाद पहचान छुपाने के लिए उस पर पेट्रोल डालकर जला दिया। साहिल की बाइक को भी उन्होंने एक बावड़ी में फेंक दिया था। तीनों आरोपी घटना के बाद फरार हो गए थे।