शिवपुरी में सिंचाई को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप सरपंच परिवार पर है। सीएम ने मामले का संज्ञान लिया और कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

शिवपुरी. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक दिन पहले जो घटना घटी उसने हर किसी को झकझोर दिया। कैसे खेत में सिंचाई को लेकर दबंगों ओर एक युवक का विवाद हुआ और फिर दबंगों ने पाइप और लाठी-डंडों से उसे बुरी तरह पीट-पीटकर मार डाला। बताया जाता है कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी सरपंच और उसके परिवार के लोग हैं। वहीं अब इस मामले में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आदेश दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीएम बोले-मध्यप्रदेश में ऐसी क्रूरता का कोई स्थान नहीं

शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना अंतर्गत ग्राम इंदरगढ़ में नल कनेक्शन को लेकर दो पक्षों में हुए आपसी विवाद में एक युवक को गंभीर चोट आई, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने का समाचार बहुत ही दुःखद है। मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिये हैं। मैंने प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जी को घटना स्थल पर पहुँच कर पीड़ित परिवार से मिलने हेतु निर्देशित किया है, आप सहायता राशि का चेक भी पीड़ित परिवार को प्रदान करेंगे। मध्यप्रदेश में ऐसी क्रूरता एवं अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं है। हमारी सरकार इस तरह के अराजक लोगों के प्रति गंभीर है। पुलिस कार्रवाई में 8 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

Scroll to load tweet…