मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी साल में प्रदेश की महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना लेकर आई है। लेकिन दो दिनों से फार्म भरने के लिए बने केंद्रों में भटक रही महिलाएं नहीं फिल हो रहे फार्म। शिवपुरी में दो दिनों से सर्वर हुआ डाउन।  

शिवपुरी ( shivpuri news). मध्य प्रदेश में चुनावी साल होने के चलते सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की महिलाओं को गजब की सौगात दी है। उन्होंने राज्य की सभी पात्र महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना शुरू की है। इसके चलते इस समय पूरे राज्य में इसके फार्म भरने का काम तेजी से चल रहा है। लेकिन गुरुवार के दिन इसकी गति में अचानक से ब्रेक लग गया। दरअसल गुरुवार के दिन लाडली बहना का पोर्टल का सर्वरर डाउन रहने के चलते महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा और बिना फॉर्म भरे ही वापस लौटना पड़ा। फॉर्म नहीं भराने के कारण महिलाए निराश नजर आई। इसके चलते महिलाओं ने मामा शिवराज से की गुजारिश। सर्वर डाउन की समस्या शिवपुरी जिले से सामने आई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दो दिनों से स्लो चल रहा सर्वर, नहीं भराए महिलाओं के फार्म

दरअसल प्रदेश के शिवपुरी शहर में फिलहाल दो दिनों से सर्वर डाउन होने के चलते महिलाएं परेशान हो रही है। सर्वर स्लो होने के चलते प्रतिदिन जितने फार्म भरे जाने थे वो टारगेट संख्या तक नहीं पूरी हो पा रही है। जिसके चलते महिलाओं को परेशानी हो रही है और उन्हें निराश होकर वापस जाना पड़ रहा है। गुरुवार के दिन भी शहर के कई केंद्रों मे इस तरह के मामले सामने आए। इस तरह परेशान होने के चलते महिलाओं में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि वे दो दिनों से स्कूल और आंगनवाड़ियों बने सेंटर के चक्कर लगाकर परेशान हो गई है। निराश महिलाओं ने प्रदेश मुखिया सीएम शिवराज से कहा कि आप अधिकारियो को बोलो कि वे व्यवस्था ठीक करे।

वहीं सर्वर डाउन को लेकर योजना कार्य में लगे महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारियों और इस प्लानिंग के नोडल ऑफिसर देवेंद्र सुंदरयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वस डाउन की प्रॉब्लम स्टेट लेवल से हो रही है जिसके चलते फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही है। हालांकि उन्होंने बताया है जल्द ही सभी महिलाओं के फार्म भर दिए जाएंगे।