मध्य प्रदेश के शिवपुरी से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक तरफ जहां दुनियां वेलेंटाइन डे मनाने में लगी थी वहीं शहर में एक पति ने अपनी पत्नी को इस खास मौके पर मौत का गिफ्ट दे दिया। दरअसल पति ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की शंका के चलते दी खौफनाक मौत।

शिवपुरी (shivpuri). मध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर से वेलेंटाइन के दिन दिल झकझोरने वाली घटना सामने आई है। जहां इस दिन प्रेमी प्रेमिका प्यार का इजहार करते है एक दूसरे को खास तोहफे देते है ताकि इस दिन को याद रख सके लेकिन शिवपुरी के इस पति ने अपनी पत्नी को ऐसा गिफ्ट दिया की कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था। दरअसल एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की शंका के चलते पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दर्दनाक मौत दे दी। पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। मामला सुमेला गांव का है। मृतका की पहचान आशाबाई के रूप में हुई वहीं पति रामकृष्ण केवट है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पत्नी का चल रहा था अफेयर कई समझाया पर नहीं मानी

मामले की जांच कर रही कोलारस पुलिस ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी देते हुए आरोपी पति रामकृष्ण ने बताया कि उसकी पत्नी आशाबाई का एक युवक से अफेयर चल रहा था। जिसकी जानकारी होने के बाद पति उसको उससे रिलेशन रखने का मना करता रहता था जिसके चलते दोनो के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था।

मर्डर के एक दिन पहले भी हुई थी लड़ाई

दरअसल सोमवार के दिन भी इस एक्स्ट्रा अफेयर को लेकर दोनो में फिर से झगड़ा हो गया। इसके चलते पत्नी अपने मायके चली गई। मायके जाने के बाद वहां के लोगों को पूरा मामला समझ आया तो पत्नी को समझा कर वापस ससुराल जाने को समझाया। वहीं मृतका का भाई दीपक उसे लेकर ससुराल आया।

आशिक से बाते करते देख भड़क गया पति, बच्चों के सामने दे दी खौफनाक मौत

मायके से आने के बाद भी पत्नी अपने आशिक से बात कर रही थी। उसको मोबाइल में बात करते देख पति का गुस्सा भड़क गया। वहीं पर पति पत्नी का झगड़ा होने लगा। झगड़े के बीच ही पति ने कमरे में रखी कुल्हाड़ी उठा पत्नी पर हमला कर दिया। उस पर इतने वार किए की महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जिस समय यह घटना हुई वहां पर उनके बच्चे भी सोए हुए थे। मां का मारता देख उन्होंने ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया पर जब तक कोई मदद को आता पति ने पत्नी की जान ले ली। वारदात के समय मृतका का भाई भी वहीं रूका हुआ था उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने महिला को हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने हत्या कर फरार होने की कोशिश कर रहे पति को भी अरेस्ट कर लिया। शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया। जैसे ही महिला की बॉडी घर पहुंची वहां चीख पुकार मच गई। दो मासूम बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़े- वैलेंटाइन डे पर पत्नी की हत्या: घर के बाहर खड़ी थी पुलिस, पति ने अंदर बुलाकर माथे पर मारी गोली