बुधनी उपचुनाव में शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, वहीं सीएम मोहन यादव ने कई बड़े ऐलान किए। जनता के लिए पक्के मकान बनाने का वादा भी किया गया।

बुधनी, मध्य प्रदेश के बुधनी विधानसभा में उपचुनाव के प्रचार का शोर है। इसी मौके पर बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भैरूंदा तहसील के छिदगांव काछी पहुंचे। जहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव के पक्ष में आमसभा करते हुए वोट मांगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शिवराज ने किया हमला तो मोहन यादव ने किए ऐलान

एक तरफ बुधनी सीट से कई बार विधायक बने शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर एक के बाद एक कई हमले किए और फुस्सी बम करार दिया। कांग्रेस ऐसा फुस्सी बम है जिसकी बत्ती में आग लगा तो लेकिन धमाका नहीं होने वाला है। वहीं सीएम मोहन यादव ने बुधनी की जनता को संबोधित करते हुए कई ऐलान किए। साथ ही कहा कि यहां पर हर गरीब के लिए पक्के मकान बनाए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सब को पक्के घर आवांटित होंगे।

YouTube video player