राहुल गांधी राष्ट्रीय शर्म हैं…उनकी बुद्धि मारी गई है। बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 'पनौती' शब्द को लेकर उठे विवाद पर राहुल गांधी पर तगड़ा हमला बोला है।

भोपाल. एक सप्ताह बाद 3 दिसंबर को पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाण आएंगे। मतदाता से लेकर राजनेता तक को इस दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। प्रत्याशी अभी से भगवान के दरबार में जाकर जीत का आशीर्वाद मांग रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार रात पत्नी साधना सिंह के साथ उज्जैन पहंचे। जहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर दंडवत होकर भगवान महाकाल को प्रणाम किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महाकाल की शरण में शिवराज...

भगवान पूजा-अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि महाकाल की शरण में आने का सौभाग्य मिला है। बहुत दिनों से बाबा के दरबार में आने की सोच रहा था। लेकिन चुनाव में बिजी होने के कारण नहीं आ सका। राजस्थान में चुनाव प्रचार समाप्त कर मेरी इच्छा थी कि महाकाल का आशीर्वाद लेना है। आज वो दिन आ गया जब शंभू के दर्शन हो गए।

राहुल गांधी राष्ट्रीय शर्म हैं...राहुल की बुद्धि मारी गई है

सीएम शिवराज ने राहुल गांधी के पनौती वाले बयान का जबाव देते हुए तगड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा-राहुल गांधी राष्ट्रीय शर्म हैं...राहुल की बुद्धि मारी गई है। वह प्रधानमंत्री जी के विरोध में विद्वेष से इतने भरे हैं कि उन्होंने देश की हार पर प्रसन्नता व्यक्त की। जब सारी जनता की आंखों में आंसू थे और तब राहुल गांधी आनंद मना रहे थे, बुद्धि हीनता का इससे बड़ा उदाहरण दूसरा नहीं हो सकता।राहुल बाबा अपने ऐसे बयानों से कांग्रेस को समाप्त कर के मानेंगे।