मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां पांचबी पत्नी ने पति की खौफनाक तरीके से हत्या कर दी। क्रूरता इतनी कि पति का प्राइवेट पार्ट भी काट डाला। आरोपी महिला ने कहा-जो उसकी 4 बीवी नहीं सहा तो मैं क्यों सहन करती। इसलिए की हत्या।

सिंगरौली (मध्य प्रदेश). करीब 10 दिन पहले एमपी के सिगरौली जिले में हुए शख्स के ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लेकिन कातिल और हत्या के बारे में जानकर हर किसी के पैरों तले की जमीम खिसक गई। क्योंकि यह हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि पत्नी ने ही अपने पति को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

न्यूड पड़ा था शव, कटा हुआ था प्राइवेट पार्ट

दरअसल, यह घटना 21 फरवरी की है, जब जिले के उर्ति गांव में बीरेंद्र गुर्जर नाम के एक शख्स का शव पुलिस ने बरामद किया था। हत्या इतनी बेरहमी से की गई थी कि मृतक के प्राइवेट पार्ट भी कटा हुआ था। वहीं गर्दन पर भी चोट के निशान थे। पुलिस ने करीब एक सप्ताह तक इस मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की। पुलिस को शुरू से ही आशंका थी कि इस वारदात को मृतक के किसी करीबी ने ही अंजाम दिया है।

ऐसे ब्लाइंड मर्डर का हुआ खुलासा

मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी अरुण पांडेय ने बताया कि मृतक बीरेंद्र की पत्नी कंचन गुर्जर ने ही थाने आकर आज्ञात अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। लेकिन महिला की हालत देखकर पुलिस को उस पर कुछ शंका हुई। हलांकि पुलिस अपनी जांच तो कर ही रही थी। इसी दौरान पुलिस ने मृतक के कई नजदीकी रिश्तेदारों और गांव के लोगों से पूछताछ की तो कई नई बातें निकलकर सामने आईं। जिसके बाद मामले की गहनता से जांच की गई और अपराधी खुद वा खुद सामने आ गया।

पत्नी ने पुलिस को सुनाई शॉकिंग आपबीती

महिला ने पूछताछ में बताया कि उसका पति बीरेंद्र नशे का आदि था। वह रोजाना शराब पीकर आता और मारपीट करता था। रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर मैंने 21 फरवरी की रात उसके भोजन में पहले तो नींद की गोलियां मिला दीं। इसके बाद चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। महिला ने इतने गुस्से में थी कि पति के गुप्तांग अंग भी काट दिए। इसके बाद शव को कपड़े में लपेटकर सड़क किनारे फेंक दिया। इतना ही नहीं सबूत मिटाने के लिए मृतक के कपड़े और सारा सामान पहले जला दिया था। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति पहले चार शादियां कर चुका था। सभी एक-एक करके पति की प्रताड़िना से तंग आकर उसे छोड़कर जा चुकी थीं। मैं भी उसे छोड़ने का मन मना चुकी थी, लेकिन उसका अत्याचार बढ़ता गया तो उसको खत्म करने की योजना बना ली। ताकि कोई महिला उसकी प्रताड़ना की शिकार नहीं हो सके।

यह भी पढ़ें-इश्कबाज बहू: कुछ दिन पहले दुल्हन बनकर आई थी, अब पति को छोड़कर ससुर के साथ हनीमून पर गई!