Sonam Raghuwanshi case: राजा रघुवंशी के कत्ल की स्क्रिप्ट सोनम ने शादी के 4 दिन बाद ही मायके में लिख दी थी! लाल जोड़े में छिपी थी साजिश, टिकट से लेकर हनीमून डेस्टिनेशन तक सब कुछ था प्लान्ड। अगर राजा समझ जाता सोनम के वो  3 इशारे, तो शायद जिंदा होता...

honeymoon murder Meghalaya: राजा रघुवंशी की हत्या की गुत्थी अब एक जबरदस्त सस्पेंस थ्रिलर बन चुकी है। सोनम, जो 28 दिन पहले दुल्हन बनी थी, अब मर्डर की मास्टरमाइंड निकली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

17 दिन बाद गाजीपुर से गिरफ्तार हुई सोनम, एनडीआरएफ तक लगी थी तलाश में 

मेघालय की खाई में राजा की लाश मिलने के बाद शुरू हुई तलाश अब गाजीपुर में थमी। 17 दिनों तक पुलिस, NDRF और गाइड्स सोनम को खोजते रहे। वो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर करती है, और कहानी में नया मोड़ आता है।

 अगर समझ जाता राजा वो तीन इशारे, तो बच सकती थी जान

  1. पहला इशारा: हनीमून की टिकट खुद सोनम ने करवाई थी बुक
  2. दूसरा इशारा: अचानक मेघालय जाने का प्लान सोनम का था
  3. तीसरा इशारा: खाई वाली जगह के बारे में राजा को जानकारी नहीं थी, सोनम ने ही वहां ले गई

राज कुशवाहा और सोनम का रिश्ता बना हत्या की वजह? 

राज, सोनम के पिता की दुकान पर काम करता था और दोनों के बीच अफेयर था। राज सोनम से 5 साल छोटा था और वहीं से शुरू हुआ ये ‘मायावी कनेक्शन’।

 कॉन्ट्रैक्ट किलर के जरिए हुआ मर्डर, तीन अन्य आरोपी भी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, सोनम ने तीन लोगों को हायर किया था। सभी हिंदी भाषी थे और उन्हें सोनम ने ट्रैकिंग रूट पर भेजा था। बाद में एक गाइड ने तीन संदिग्धों की मौजूदगी की पुष्टि की।

 शादी से लेकर मर्डर तक – 28 दिनों की पूरी मिस्ट्री 11 मई: शादी

  • 20 मई: गुवाहाटी पहुंचना
  • 22 मई: आखिरी कॉल
  • 2 जून: राजा की लाश मिली
  • 9 जून: सोनम गिरफ्तार

गाइड की गवाही ने खोला हत्याकांड का राज 

23 मई को एक ट्रेकिंग गाइड ने कपल के साथ तीन अजनबी लोगों को देखा था। इससे पुलिस को अंदेशा हुआ कि ये मर्डर बाहरी लोगों का काम है, जो बाद में सच साबित हुआ।

 प्यार, धोखा और प्लान्ड मर्डर का भयानक मेल 

राजा रघुवंशी की हत्या एक हादसा नहीं बल्कि बारीकी से रचा गया षड्यंत्र था। एक नई नवेली दुल्हन के लाल जोड़े में लिपटी यह कहानी अब देशभर में सनसनी फैला चुकी है।