प्रेम प्रसंग के मामले में घर से भागे युवक की मौत हो गई है। उसका शव कई टुकड़ों में मिला है। जबकि लड़की के पैर कटे हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि वह भी गंभीर स्थिति में है।

खंडवा. मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव और एक लड़की गंभीर अवस्था में मिलने से जिलेभर में हड़कंप मच गया है। दरअसल ये दोनों रात को भी अपने घरों से गायब हुए थे। जिनकी रिपोर्ट भी घरवाले शनिवार सुबह​ लिखवाने के लिए जानेवाले थे। लेकिन इससे पहले ये खबर आई तो वे सीधे मौके पर पहुंचे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये है पूरा मामला

खंडवा जिले के मथेला रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव कई टुकड़ों में मिला, उसका धड़, सिर और हाथ पैर सब अलग अलग पड़े हुए थे। जिससे पता चल रहा है कि वह ट्रेन से बुरी तरह कट गया है। वहीं लड़की का एक पैर कटा है। जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्रेम प्रसंग में सुसाइड

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग में सुसाइड का बताया जा रहा है। युवक और लड़की शुक्रवार देर रात से ही घर से गायब हो गए थे। जिन्हें पहले तो परिजनों को खूब तलाश किया, लेकिन वे जब नहीं मिले तो सुबह रिपोर्ट लिखवाने का सोचा था। लेकिन इससे पहले उनके पास इस दुर्घटना की खबर पहुंच गई।

16 साल की लड़की

हादसे में गंभीर रूप से घायल लड़की महज 16 साल की है। जबकि युवक बालिग बताया जा रहा है। लड़की कक्षा 11 वीं में पढ़ती है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। लेकिन ऐसी क्या वजह भी जिसकी वजह से दोनों को सुसाइड करना पड़ा इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़ें: एमपी में 5 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल, 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक छुट्टी का ऐलान