मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से शर्मनाक खबर सामने आई है। जहां तीन दरिदों ने एक नाबालिग बच्ची के साथ पहले तो बारी-बारी रेप किया। इसके बाद उसका दुष्कर्म करते हुए वीडियो भी बनाया। फिर वीडियो को वायरल कर दिया गया।

उज्जैन, मध्य प्रदेश में क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अभी महैर में 12 साल की लड़की के साथ की गई दरिंदगी की घटना के बाद हंगामा शांत भी नहीं हुआ था कि अब उज्जैन जिले से भी एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां दरिंदों ने पहले तो नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हैरानी की बात यह है कि हैवानियत करने वाले भी नाबालिग हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरिंदगी करने वाले दो लड़के गिरफ्तार…एक का पता नहीं

दरअसल, यह मामला उज्जैन के पास नागदा का बताया जा रहा है। जहां पर करीब दस दिन पहले 19 जुलाई को तीन नाबालिग लड़को ने 15 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ बारी-बारी रेप किया। इसी दौरान पीड़ित बच्ची का रेप करने का वीडियो भी बनाया। इसके बाद आरोपियों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। पुलिस ने वीडियो को देखते हुए एक्शन लिया है। पुलिस इन तीनों आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन दो की तलाश अभी जारी है।

रेप करने वाले तीनों आरोपी आपस में रिश्तेदार

बता दे कि नाबालिग बच्ची से रेप करने वाले तीनों आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। जांच अधिकारी एसआई योगिता उपाध्याय ने बताया कि यह मामला नागदा विधानसभा के बिलाग्राम थाने क्षेत्र के लसूडिया गांव का है। जहां तीन लड़कों ने पहले एक बच्ची के साथ पहले तो मारपीट की, इसके बाद बारी-बारी उसका रेप किया। वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित बच्ची के परजिनों के साथ पुलिस थाने पहुंची और आरपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। फिलहाल एक आरोपी हिरासत में आया हैं। दो आरोपी फरार हैं, जिनके लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें-मप्र में मैहर मंदिर प्रबंधन के 2 लोगों ने किया 12 साल की लड़की से गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी-कई जगह काटा