Ujjain suicide case: उज्जैन की नूपुर जाट ने कैमरे पर जहर खाकर जान दे दी। वीडियो और सुसाइड नोट में पति, सास-ननद पर टॉर्चर के आरोप। सवाल ये उठता है: क्या ये आत्महत्या थी या घरेलू हिंसा की प्लान्ड साज़िश? जांच में क्या सामने आएगा?

Ujjain woman live suicide: बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला ने कैमरे के सामने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार शाम करीब 4 बजे की है। महिला ने खुद का एक वीडियो रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें उसने पति, सास और दोनों ननदों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो में पति-ससुराल वालों पर सीधे आरोप

वीडियो में महिला कहती है, "जब से मेरी शादी हुई है, तब से मेरे पति सतीश जाट, सास हेमलता जाट और ननदें पूजा व भावना जाट लगातार टॉर्चर कर रही हैं। रोजाना झगड़े होते हैं, पति बीते तीन दिन से घर भी नहीं आए। मैं अब और नहीं सह सकती, इसलिए ज़हर खा रही हूं।"

View post on Instagram

सुसाइड नोट में लिखा – "पूरी ज़िंदगी तबाह कर दी"

महिला की पहचान नूपुर जाट के रूप में हुई है, जो नीलगंगा थाना क्षेत्र की हाटकेश्वर कॉलोनी में रहती थी। उसने सुसाइड नोट में लिखा, "मेरे पति, सास और ननदों ने मेरी जिंदगी नर्क बना दी। चार साल से मानसिक प्रताड़ना जारी है। पूजा नाम की ननद मुझे लगातार परेशान करती थी, और पिछले छह महीने से मेरे पति भी टॉर्चर कर रहे थे।"

ज़हर खाने के बाद अस्पताल में मौत

वीडियो रिकॉर्ड करने के कुछ ही देर बाद नूपुर ने ज़हर खा लिया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसे जांच में शामिल किया गया है।

पुलिस जांच में जुटी, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

सीएसपी श्वेता गुप्ता ने बताया कि महिला के परिवार ने वीडियो और सुसाइड नोट की जानकारी दी है। दस्तावेजों की पुष्टि के बाद पुलिस ने ससुराल पक्ष से पूछताछ शुरू कर दी है। महिला के भाई विनोद जाट का कहना है कि बहन को लगातार टॉर्चर किया जा रहा था, और पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद भी चल रहा था।