देश में टमाटर की कीमतों ने राजनीति गर्मा दी है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को टमाटर की कीमत में वृद्धि के खिलाफ एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। वे नकली बंदूक के साये में सूटकेस में टमाटर लेकर पहुंचे।  

भोपाल. देश में टमाटर की कीमतों ने राजनीति गर्मा दी है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को टमाटर की कीमत में वृद्धि के खिलाफ एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। वे नकली बंदूक के साये में सूटकेस में टमाटर खरीदकर निकले। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में टमाटर की कीमतें 100 रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गई हैं। इसे लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देश में टमाटर की कीमतें और भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन

मध्य प्रदेश में टमाटर की बढ़ती कीमतों का विरोध करने कांग्रेस कार्यकर्ता ब्रीफकेस और सिंबल के तौर पर नकली बंदूक लेकर भोपाल के 5 नंबर मार्केट में सब्जी खरीदने पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया टमाटर की कीमत इतनी ज्यादा है कि सब्जी की रखवाली ब्रीफकेस के अंदर और बंदूक से करनी पड़ रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता प्रवक्ता विक्की खोंगल ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान महंगाई को डायन कहा जाता था और अब भाजपा शासन के दौरान यह डार्लिंग बन गई है। उन्होंने महंगाई के लिए भाजपा सरकार को दोषी बताया। प्रदर्शन के बीच इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता खरीदी गई सब्जियों को पार्टी कार्यालय में एक तिजोरी के अंदर रखने के लिए ले गए। यह प्रदर्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

आंध्र प्रदेश में टमाटर पर सब्सिडी

उधर, आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में टमाटर की आसमान छूती कीमतों के मद्देनजर राज्य सरकार ने लोगों के लिए आवश्यक सब्जी को सुलभ और किफायती बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। टमाटर की कीमतें 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंचने के साथ एग्रीकल्चर मार्केटिंग डिपार्टमेंट ने राज्य भर के 103 रायथू बाज़ारों में 50 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती कीमत पर सब्जियों की बिक्री शुरू कर दी है। विभाग दैनिक आधार पर प्रत्येक रायथु भरोसा केंद्र (आरबीके) पर सीएमएपीपी (कृषि मूल्यों और खरीद की सतत निगरानी) के माध्यम से सभी कृषि वस्तुओं की कीमतों की निगरानी करता है। 

यह भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में भी मिलेगा 500 रुपए में LPG सिलेंडर, जानिए CM भूपेश बघेल ने और क्या-क्या हिंट दी हैं?

Heavy Rain Warning: बिहार, यूपी, महाराष्ट्र और गुजरात में फिर से भारी बारिश की चेतावनी, जानिए बाकी राज्यों में क्या है अलर्ट