रीवा में दिवाली की रात एक महिला ने अपनी सौतन पर चाकू से 50 से ज़्यादा वार किए। इस खौफनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़िता लहूलुहान हालत में दिख रही है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भोपाल। मध्य प्रदेश के रीवा में एक महिला ने अपने पति की पहली पत्नी को चाकू से 50 से अधिक बार गोद दिया। घटना दिवाली की रात हुई। महिला और उसकी सौतन के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बात इतनी बढ़ी कि महिला ने चाकू लेकर सौतन पर हमला कर दिया। उसने सौतन के शरीर में 50 से अधिक बार चाकू घोंप दिया, जिससे पीड़ित महिला लहूलुहान हो गई। वह जमीन पर पड़ी तड़प रही थी, लेकिन सौतन को दया नहीं आई। वह गुस्से में उसपर चीख रही थी। उसे लात मार रही थी। पीड़ित महिला गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज प्रयागराज के एक अस्पताल में चल रहा है।

रामबाबू वर्मा से हुई थी मानसी और जया की शादी

आरोपी महिला का नाम मानसी है। उसकी उम्र 22 साल है। पीड़ित महिला का नाम जया है। उसकी उम्र 26 साल है। दोनों की शादी रामबाबू वर्मा से हुई थी। घटना 31 अक्टूबर को हुई। दिवाली के मौके पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

लड़ाई इतनी बढ़ी कि मानसी ने जया को 50 से अधिक बार चाकू से गोद दिया। इस घटना का विभत्स वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि जया खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई है। मानसी अपने पति को गाली देती है और जया को लात मारती है।

नाजुक है जया की हालत, चल रहा इलाज

जया को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मानसी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ BNS (Bharatiya Nyaya Sanhiata) की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2019 में जया की शादी रामबाबू वर्मा से हुई थी। जया बीमार रहती थी, जिसके चलते 2021 में रामबाबू ने मानसी से दूसरी शादी कर ली थी। इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारी उदित मिश्रा ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- शर्मनाकः जिस बेड पर पति की मौत, उसपर लगे खून को गर्भवती पत्नी से कराया साफ