अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर CM यादव की सुरक्षा महिलाओं ने संभाली। महिला पुलिस अधिकारी सुरक्षा प्रभारी बनीं और महिला ड्राइवर ने गाड़ी चलाई। CM महिलाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को मध्यप्रदेश की डॉ मोहन सरकार का अंदाज अनोखा रहा। इस दिन महिला शक्ति ने सीएम डॉ. यादव की सुरक्षा अपने हाथ में ली। इतना ही नहीं, आज के दिन महिला ही उनकी सारथी भी बनी। गौरतलब है कि सीएम डॉ. यादव लगातार महिलाओं के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। उनका मानना है कि महिलाओं के उत्थान के बिना प्रदेश-देश का विकसित होना संभव नहीं। यही वजह है कि उन्होंने महिलाओं के लिए कई योजनाओं चलाकर उन्हें समाज में आगे लाने का काम किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

*बता दें, अतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षक बिट्टू शर्मा संभाल रही हैं। उनकी गाड़ी इरशाद अली चला रही हैं। साथ ही, कारकेड के वाहनों की जिम्मेदारी सपना सहित अन्य महिला चालकों पर है। अंडर सेक्रेटरी श्रीलेखा क्षोत्रीय ओएसडी का दायित्व निभा रही हैं। जबकि, प्रेस अधिकारी की जिम्मेदारी बिंदु सुनील और सोनिया परिहार के पास है।