मुंबई पुलिस ने एक बांग्लादेशी पॉर्न स्टार को नकली भारतीय पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला उल्हास नगर में रह रही थी और फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत में रहने की कोशिश कर रही थी.

मुंबई: नकली भारतीय पासपोर्ट का इस्तेमाल करके भारत में रहने की कोशिश करने के आरोप में एक बांग्लादेशी पॉर्न स्टार को गिरफ्तार किया गया है. अरोही बर्दे के नाम से जानी जाने वाली रिया बर्दे को मुंबई के उल्हास नगर से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी हिल लाइन पुलिस ने की है. 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अंबरनाथ में एक बांग्लादेशी परिवार के फर्जी दस्तावेजों के साथ रहने की सूचना पुलिस को मिली थी. इसके बाद ही जांच शुरू की गई. इसके बाद ही पॉर्न स्टार के नकली पासपोर्ट का इस्तेमाल करके भारत में रहने का खुलासा हुआ. 

जांच में पता चला कि अमरावती का एक शख्स रिया और उसके साथ के तीन लोगों को भारत में रहने के लिए फर्जी दस्तावेज मुहैया कराता था. रिया और अमरावती के शख्स समेत चारों के खिलाफ 1946 के फॉरेनर्स एक्ट की धारा 14(ए) और भारतीय दंड संहिता की धारा 420, धारा 465, धारा 468, धारा 471, धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस रिया के साथ रहने वाले उसके रिश्तेदारों की तलाश कर रही है. पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक रिया के माता-पिता फिलहाल किसी दूसरे देश में रह रहे हैं.