भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 146 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। महायुति ने अब तक 260 उम्मीदवार घोषित किए हैं, नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव के लिए भी भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किया है।

Maharashtra Assembly Polls: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी लिस्ट अपने कैंडिडेट्स की जारी कर दी है। बीजेपी ने अबतक 146 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। हालांकि, महायुति ने अबतक 260 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। राज्य में कुल 288 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। महायुति में भाजपा, सीएम एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना और अजीत पवार गुट वाली एनसीपी भी शामिल है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशी घोषित

महाराष्ट्र के नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव के लिए भी भाजपा ने प्रत्याशी का ऐलान किया है। बीजेपी ने नांदेड़ उपचुनाव के लिए डॉ.संतुक मारोतराव हंबर्डे को टिकट दिया है। यह सीट, सांसद वसंतराव चव्हाण के निधन के बाद खाली हुई थी। कांग्रेस ने रविंद्र चव्हाण को प्रत्याशी बनाया है। रविंद्र चव्हाण, पूर्व कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण के बेटे हैं।

BJP कैंडिडेट्स की 3rd List

विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी का नाम

  1. मुर्तिजापुर एससी: हरीश मारोतिअप्या पिंपले
  2. कारंजा: श्रीमती सई प्रकाश डहाके
  3. तेओसा: राजेश श्रीराम वानखडे
  4. मोर्शी: उमेश चंद आत्मारामजी यावलकर
  5. आर्वी: सुमित किशोर वानखडे
  6. कटोल: चरणसिंग बाबूलालजी ठाकुर
  7. सावनेर: डॉ.आशीष रंजीत देशमुख
  8. नागपुर सेंट्रल: प्रवीण प्रभाकरराव दटके
  9. नागपुर पश्चिम: सुधाकर विट्ठलराव कोहले
  10. नागपुर उत्तर एससी: डॉ.मिलिंद पांडुरंग माने
  11. साकोली: अविनाश आनंदराव ब्राह्मणकर
  12. चंद्रपुर एससी: किशोर गजाननराव जोरगेवार
  13. आणी एसटी: राजू नारायण लोडसाम
  14. उमरखेड एससी: किशन मारुति वानखेड़े
  15. देगलुर एससी: जितेश रावसाहेब अंतापूरकर
  16. दहानू एसटी: विनोद सुरेश मैदा
  17. वसई: श्रीमती स्नेहा प्रेमनाथ दुबे
  18. बोरीवली: संजय उपाध्याय
  19. वर्सोवा: श्रीमती डॉ.भारती हेमंत सव्हेकर
  20. घाटकोपर पूर्व: पराग किशोरचंद्र शाह
  21. लातूर शहर: डॉ.अर्चना शैलेश पाटिल चाकूरकर
  22. मालशिरस एससी: राम विट्ठल सतपुते
  23. पलूस-कडेगांव: संग्राम संपतराव देशमुख