मुंबई महाराष्ट्र के अटल सेतु पर आई दरारों के बाद राजनीति गरमा गई है। इस मामले में महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले द्वारा भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के बाद शनिवार को मरम्मत का काम भी शुरू हो गया है।

मुंबई. दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले अटल सेतु पर दरार आने के बाद ये मामला जमकर सुर्खियों में आ गया है। इस मामले में अब भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच छिड़ी जुबानी जंग के बाद काम भी शुरु हो गया है। शनिवार को इन दरारों को भरा जाने लगा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाजपा ने झूठा बताया आरोप

इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने इस पुल के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उद्घाटन के कुछ ही समय बाद पु​ल में दरार आ गई है। जिससे लोगों की जान को खतरा है। वहीं इस मामले में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा बताता है।

यह भी पढ़ें : महिलाओं के लिए खुशखबरी : 25 से 50 साल तक की महिला को मिलेंगे 1000 रुपए महीना

​मरम्मत का काम शुरू

ये मामला और अधिक तुल पकड़े इससे पहले मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। शनिवार को इस सेतु पर काम शुरू हो गया है। परियोजना प्रमुख कैलाश गंतरा ने बताया कि शाम तक काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अटल सेतु पर आई दरारों की बात अफवाह है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में दिल्ली की श्रद्धा जैसा हत्याकांड: महिला को कई टुकड़ों में काटा, बीकानेर में लाश-जोधपुर में मिला सिर और हाथ