thane crime news : महाराष्ट्र के ठाणे में 15 साल की लड़की को दो महीने तक बंधक बनाकर रेप किया गया और उसे गर्भवती कर दिया गया। परिवार के जान-पहचान वाले ने यह घिनौना काम किया। पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Maharashtra News : महाराष्ट्र के ठाणे जिले से शर्मनाक खबर सामने आई है। जहां एक15 वर्षीय नाबालिग लड़की को दो महीने तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ कई बार रेप किया। हैरानी की बात यह है कि यह दरिदंगी परिवार के ही एक सदस्य के जान-पहचान वाले ने की। मासूम को घर में ही बंधक बनाकर उसके साथ बार-बार बलात्कार किया और गर्भवती तक कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले मासूम से रेप, फिर बच्ची को वेश्यावृत्ति में धकेला

दरअसल, पीड़िता ने अपने परिवार के साथ रविवार को ठाणे जिले की पुलिस में मामला दर्ज कराकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने ना सिर्फ रेप किया, बल्कि बच्ची को वेश्यावृत्ति में धकेल दिया, जब उसने मना किया तो उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल इस मामले में एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, हालांकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।

कैसे दरिंदे के संपर्क में आई मासम?

बता दें कि पीड़िता नाबालिग अपनी मां और अपनी बहन के साथ डोंबिवली में रहती है। मां खाद्य पदार्थ बेचकर परिवार का खर्चा चलाती है, वहीं मुख्य आरोपी आशुतोष राजपूत का भी मसाले का काम है, इसलिए वह परिवार को जानता था। आरोपी अक्सर लड़की के घर आता-जाता था। बताया जाता है कि एक दिन, दसवीं की परीक्षा देने के बाद लड़की का अपनी मां से झगड़ा हो गया और वह घर से बाहर चली गई। इस स्थिति का फायदा उठाते हुए आरोपी ने उसे अपने साथ आने के लिए राजी कर लिया।