भारत का सबसे लंबा सी ब्रिज मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) तैयार हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को इसका उद्घाटन करेंगे। इसे तैयार करने में 18 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। 

मुंबई। भारत का सबसे लंबा सी ब्रिज मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) बनकर तैयार हो गया है। इसे अटल सेतु के नाम से भी जाना जाता है। इस पुल पर बाइक-ऑटो और ट्रैक्टर को चलने की इजाजत नहीं होगी। पुल पर चार पहिया वाहनों के लिए स्पीड लिमिट 100 किलोमीटर प्रति घंटा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

MTHL का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में अटल सेतु रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को इसका उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री ऑफिस ने यह जानकारी दी है। मुंबई पुलिस के अधिकारियों के अनुसार अटल सेतु पर कार, टैक्सी, हल्के वाहन, मिनिबस और डबल एक्सल बस के लिए स्पीड लिमिट 100 किलोमीटर प्रतिघंटा है। पुल पर चढ़ने और उतरने की जगह पर गति 40 किमी प्रति घंटे तक सीमित रहेगी।

Scroll to load tweet…

18 हजार करोड़ की लागत से तैयार हुआ है अटल सेतु

अटल सेतु बनाने में 18 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। यह मुंबई के सेवरी से निकलती है और रायगढ़ जिले के उरण तालुका के न्हावा शेवा में खत्म होती है। मुंबई की ओर जाने वाले मल्टी-एक्सल भारी वाहनों, ट्रकों और बसों को ईस्टर्न फ्रीवे पर प्रवेश नहीं मिलेगा। इन वाहनों को मुंबई पोर्ट-सिवड़ी निकास (निकास 1 सी) से जाना होगा। वे 'गाडी अड्डा' के पास अटल पथ पर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: स्पीकर ने सुनाया फैसला- शिंदे गुट ही असली शिवसेना, उद्धव गुट को लगा बड़ा झटका

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अटल पथ पर बाइक, ऑटो, तीन पहिया वाहन, मोपेड, ट्रैक्टर, जानवरों द्वारा खींचे जाने वाहन और धीमी गति से चलने वाले वाहनों के चलने पर रोक है। अटल पथ 6 लेन वाला सी लिंक है। समुद्र में इसकी लंबाई 16.50 किलोमीटर और जमीन पर 5.5 किलोमीटर है। इससे मुंबई और नवी मुंबई के बीच की दूरी केवल 20 मिनट में तय की जा सकती है। दूसरी सड़क से यह दूरी तय करने में 2 घंटे लगते हैं।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: स्पीकर के फैसले को उद्धव ठाकरे देंगे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, कहा- जनता को नहीं यह मंजूर