इंफोसिस में काम करने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर वंदना द्विवेदी की गोली मारकर हत्या की गई है। हत्या का आरोप उसके प्रेमी ऋषभ निगम पर लगा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुणे। इंफोसिस में काम करने वाली एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की शनिवार रात पुणे के बाहरी इलाके में स्थित होटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक महिला की पहचान वंदना द्विवेदी के रूप में हुई है। उसके प्रेमी ऋषभ निगम पर हत्या का आरोप है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऋषभ निगम और वंदना द्विवेदी एक-दूसरे को 10 साल से जानते थे। उनके बीच प्रेम संबंध था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऋषभ को वंदना के चरित्र पर संदेश हो गया था। इसके चलते वह वंदना की हत्या करना चाहता था। हत्या के मकसद से वह पुणे आया था।

25 जनवरी से होटल में रह रहे थे दोनों

ऋषभ ने वंदना से कहा कि वह मिलना चाहता है। इसके बाद दोनों 25 जनवरी से पुणे के पिंपरी चिंचवड़ के हिंजवडी इलाके के ओयो टाउन हाउस होटल में रह रहे थे। इस दौरान शनिवार रात को मौका मिलते ही ऋषभ ने वंदना को गोली मार दी। ऋषभ निगम उत्तर प्रदेश के लखनऊ का रहने वाला है। वंदना भी उत्तर प्रदेश की थी। पुलिस ने ऋषभ के पास से एक पिस्टल बरामद किया है।

शनिवार रात को होटल में गोलीबारी की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस को होटल के रूम में वंदना का शव मिला। फर्श पर खून फैला हुआ था। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि ऋषभ घटना के बाद होटल से बाहर निकला है। इसके बाद पुलिस ने चौकियों पर वाहनों की जांच शुरू की और उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें- मुंबई: नींद से जगी तो महिला ने देखा दोस्त कर रहा बलात्कार, पहले जमकर पिलाई थी शराब

सीनियर पुलिस अधिकारी विशाल हिरे ने बताया कि होटल के कमरे की बुकिंग वंदना और ऋषभ के नाम पर की गई थी। इसलिए वह हमारा मुख्य संदिग्ध है। आगे की जांच जारी है। ऋषभ से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड का गला घोंटकर ट्रेन के सामने कूदा बॉयफ्रेंड, सुसाइड नोट में लिखा ऐसा कोड, जिससे झाड़ियों में मिला लड़की का शव