मुंबई की एक महिला के साथ सोशल मीडिया पर मिले उसके दोस्त ने बलात्कार किया। घटना के 12 दिन बाद भी आरोपी फरार है। 

मुंबई। 21 साल की एक महिला के साथ उसके दोस्त ने बलात्कार किया। महिला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आरोपी से मिली थी। घटना के पहले आरोपी ने महिला को जमकर शराब पिलाई थी। इसके बाद उसने रेप किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला ने अपने साथ हुई घटना को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उसने इसे 'मेरे जीवन का सबसे दर्दनाक अनुभव' बताया है। महिला ने आरोप लगाया है कि दोस्त ने उसे धोखा दिया। आरोपी घटना के 12 दिन बाद भी फरार है।

इंस्टाग्राम पर आरोपी के संपर्क में आई थी महिला

महिला ने बताया है कि वह इंस्टाग्राम पर आरोपी के संपर्क में आई थी। उसे आरोपी से दोस्ती हो गई थी। वह अपने दोस्त के साथ पार्टी के लिए गई थी। वह पहले एक जगह मिली। वहां आरोपी के कई दोस्त पहले से थे। वहां उसने आरोपी के साथ शराब पी। इसके बाद आरोपी महिला को एक दूसरे रेस्टोरेंट में ले गया। महिला ने दावा किया कि यहां भी आरोपी ने उसे और अधिक शराब पीने के लिए मजबूर किया। महिला ने इतना अधिक शराब पी लिया कि वह नशे में धुत्त हो गई। उसे होश नहीं था।

टकीला शॉट्स लेने के बाद महिला को हो गया था नशा

महिला ने बताया, "कुछ टकीला शॉट्स के बाद मैं नशे में हो गई। मैं पार्टी में चिंतित और अकेली महसूस कर रही थी। उसे जोर देकर कहा कि मैं और पीऊं और मेरे साथ ब्लैकआउट हो गया। मुझे याद नहीं कि आगे क्या हुआ। जब मेरी नींद खुली तो मैंने देखा कि वह मेरे साथ बलात्कार कर रहा है। रोकने की कोशिशों के बावजूद उसने ऐसा करना जारी रखा। उसने मुझे बहुत गुस्से में तीन बार थप्पड़ भी मारे, जिससे मैं डर गई।"

महिला ने दावा किया कि आरोपी ने अपने दोस्त के घर पर उसके साथ रेप किया था। मदद के लिए फोन करने पर आरोपी ने उसे धमकी दी थी। महिला ने कहा कि उसने अपने चचेरे भाई को उसे लेने के लिए बुलाया। उसने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया और FIR दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें- एक हफ्ते से लापता था युवक, दोस्त के घर ऐसी हालत में मिली लाश पुलिस भी रह गई दंग

महिला ने दावा किया कि बाद में आरोपी ने घटना को लेकर उससे माफी मांगी थी। अपने पोस्ट में महिला ने कहा कि माफी का उसके लिए कोई मतलब नहीं है। बारह दिन बीत चुके हैं और उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। उसने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया है। इंस्टाग्राम पर महिला की पोस्ट पर मुंबई पुलिस ने कहा, "हम आभारी हैं कि आपने इसकी विधिवत रिपोर्ट की। हम आपको आश्वस्त करते हैं कि न्याय सुनिश्चित करने के लिए जांच उचित तरीके से की जा रही है।"

यह भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड का गला घोंटकर ट्रेन के सामने कूदा बॉयफ्रेंड, सुसाइड नोट में लिखा ऐसा कोड, जिससे झाड़ियों में मिला लड़की का शव