कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 48 और झारखंड के लिए 7 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। महाराष्ट्र में पार्टी 85 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। प्रमुख नेता अपने-अपने गढ़ों से मैदान में उतरेंगे।

मुंबई/रांची। कांग्रेस ने गुरुवार रात को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 (Maharashtra Assembly Election) के लिए 48 और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 7 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। कांग्रेस ने महाराष्ट्र के लिए अपनी पहली सूची जारी की है। पार्टी यहां 85 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Scroll to load tweet…

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले साकोली से, विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात संगमनेर से, विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ब्रम्हपुरी से, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण कराड दक्षिण से और CWC सदस्य व क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान चांदिवली से चुनावी मैदान में उतरे हैं।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होगा मतदान

महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। कांग्रेस की मांग 125 सीटों की थी। शिवसेना (उद्धव ठाकरे) को 100 सीटें चाहिए थी। उसने प्रस्ताव रखा था कि 88 सीटें शरद पवार की पार्टी एनसीपी के लिए छोड़ी जाएं। सीट शेयरिंग को लेकर लंबी बातचीत के बाद 85-85-85 के फॉर्मूले पर सहमती बनी है। कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी तीनों पार्टियां 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। बाकी की सीटें सहयोगी दलों को दी जाएंगी। महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव हो रहे हैं। मतदान 20 नवंबर को होगा। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

कांग्रेस ने जारी की झारखंड के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

कांग्रेस ने झारखंड के 7 उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान किया है। यह कांग्रेस की झारखंड के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट है।

Scroll to load tweet…

इससे पहले सोमवार की रात कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 21 उम्मीदवारों के नाम थे।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- शरद पवार को सुप्रीम कोर्ट से मिला बड़ा झटका, अजीत के पास रहेगी NCP की घड़ी