महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग बुधवार को संपन्न हुई। एक फ़ेज में हुए चुनाव में शाम पांच बजे तक 58.22 प्रतिशत वोटर्स ने वोटिंग की है। इलेक्शन कमिशन ने बताया कि फाइनल अपडेट में वोटिंग प्रतिशत में थोड़ी-बहुत फेरबदल संभव है।
- Home
- States
- Maharastra
- Maharashtra Election: महाराष्ट्र में 62.05% मतदान, आयोग ने कहा-फाइनल डेटा नहीं
Maharashtra Election: महाराष्ट्र में 62.05% मतदान, आयोग ने कहा-फाइनल डेटा नहीं

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एक चरण में बुधवार को संपन्न हो गया। शाम पांच बजे तक यहां 62.05 प्रतिशत वोट पड़े। चुनाव आयोग के अनुसार, फाइनल अपडेट में वोटिंग परसेंटेज कुछ और बढ़ सकता है। वोटर्स ने 288 सीटों पर 4136 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया। 9.7 करोड़ से अधिक वोटर्स में 58.22 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मुख्य मुकाबला भाजपा, शिवसेना (एकनाथ शिंदे), एनसीपी (अजीत पवार) और शिवसेना (उद्धव ठाकरे), कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार) के गठबंधन के बीच है।

महाराष्ट्र में 58.22 प्रतिशत वोटर्स ने किया मताधिकार का प्रयोग
45.53 प्रतिशत वोटर्स शाम 3 बजे तक घरों से निकले
महाराष्ट्र में शाम तीन बजे तक 45.53 प्रतिशत वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। फिल्म जगत से लेकर हर समुदाय के लोग खुलकर वोट डालने निकले हैं।
महाराष्ट्र चुनाव: रोहित शेट्टी किया मतदान
फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला है। मतदान केंद्र से बाहर आने के बाद उन्होंने स्याही लगी अपनी उंगली दिखाई। कहा, "हम सभी को वोट देना चाहिए। यह बहुत महत्वपूर्ण है।"
महाराष्ट्र चुनाव: 1 बजे तक 32.18% मतदान
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए दोपहर 1 बजे तक 32.18 फीसदा मतदान हुआ है। उन्होंने कहा, "मैंने अपने अधिकार का प्रयोग किया है। मैं ऐसा नहीं करूंगी तो कोई मुझसे सरकार चुनने का अधिकार छीन लेगा। मैं सभी से आग्रह करती हूं कि मतदान करें और सही सरकार चुनें।"
महाराष्ट्र चुनाव: रकुल प्रीत सिंह ने डाला वोट
एक्टर रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने मतदान किया है। इसके बाद कहा, "कृपया वोट करें। यह बहुत महत्वपूर्ण है। अगर हम वोट नहीं डालते हैं तो बैठकर शिकायत नहीं कर सकते। नागरिक होने के नाते, यह हमारी जिम्मेदारी है। "
महाराष्ट्र में 11 बजे तक 18.14% मतदान
महाराष्ट्र में वोटिंग की रफ्तार सुस्त नजर आ रही है। 11 बजे तक 18.14 फीसदी वोटिंग हुई है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था।
वोट डाल एकनाथ शिंदे बोले- लोकतंत्र के उत्सव में शामिल हों सभी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मतदान किया है। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, "आज लोकतंत्र का पवित्र दिन है। उत्सव है। सभी को इसमें सहभागी होना चाहिए। सभी लोग मतदान करें। पिछले 5 साल का काम लोगों ने देखा है। 2019 में क्या हुआ था? लोग भूले नहीं हैं। लोगों का मैंडेट क्या था? लोगों का मैंडेट था महायुति सरकार, लेकिन महायुति सरकार नहीं बनी। यह बात लोगों के ध्यान में रहे। लोगों ने उनके 2.5 साल और हमारे 2.5 साल का काम देखा है। उन्होंने जिस विकास को रोका उसे हमने शुरू किया।"
पत्नी और बेटे के साथ वोट डालने पहुंचे उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी रश्मि ठाकरे और बेटे आदित्य ठाकरे के साथ वोट डालने के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।
सीएम एकनाथ शिंदे ने किया मतदान
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे के एक मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला। उनके साथ परिवार के लोग भी वोट डालने पहुंचे थे।
महाराष्ट्र चुनाव: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने डाला वोट
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला। इसके बाद कहा, "लोग बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने अच्छे इंतजाम किए हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि 60% से ज्यादा मतदान होगा और महायुति उत्तर मुंबई की सभी 6 सीटों पर जीत हासिल करेगी।"
महाराष्ट्र में सुबह 9 बजे तक 6.61% मतदान
महाराष्ट्र में सुबह 9 बजे तक 6.61% मतदान हुआ है। एनसीपी नेता शरद पवार ने बारामती में वोट डाला। इसके बाद उन्होंने कहा, "लोगों को वोट देना चाहिए और मुझे पूरा भरोसा है कि महाराष्ट्र के लोग शांतिपूर्ण तरीके से बड़ी संख्या में मतदान करेंगे। 23 नवंबर के बाद यह साफ हो जाएगा कि राज्य में सरकार बनाने की जिम्मेदारी किसे दी जाएगी।" सुप्रिया सुले पर लगे आरोपों पर उन्होंने कहा, “...जिस व्यक्ति ने आरोप लगाए हैं, वह कई महीनों तक जेल में रहा है। ऐसे व्यक्ति को साथ लेकर झूठे आरोप सिर्फ बीजेपी ही लगा सकती है।”
महाराष्ट्र चुनाव: सचिन तेंदुलकर ने डाला वोट
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया। इसके बाद उन्होंने कहा, "मैं काफी समय से भारतीय चुनाव आयोग का आइकन रहा हूं। वोट करना हमारी जिम्मेदारी है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि बाहर आएं और वोट करें।"
महाराष्ट्र चुनाव: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने किया मतदान
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया। इसके बाद कहा, "मतदान केंद्र पर व्यवस्थाएं बहुत अच्छी थीं। मैं चुनाव आयोग को बधाई देता हूं। चुनाव सप्ताह के मध्य में हो रहे हैं। इसलिए सभी को भारी मतदान की उम्मीद है।"
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: अक्षय कुमार ने डाला वोट
फिल्म स्टार अक्षय कुमार ने मतदान किया है। मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने के बाद उन्होंने स्याही लगी अपनी उंगली दिखाई। कहा, "यहां बहुत अच्छा इंतजाम किया गया है। मैंने देखा है कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी बहुत अच्छी व्यवस्था है। साफ-सफाई का ध्यान रखा गया है। मैं चाहता हूं कि हर कोई बाहर आए और अपना वोट डाले।"
महाराष्ट्र में मतदान शुरू, वोट डालने पहुंचे अजित पवार
महाराष्ट्र में सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। राज्य के उपमुख्यमंत्री और बारामती विधानसभा क्षेत्र से एनसीपी उम्मीदवार अजित पवार वोट डालने के लिए बारामती के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे हैं।
महाराष्ट्र चुनाव: मतदान केंद्रों पर लगने लगी कतार
महाराष्ट्र में मतदान केंद्रों पर लोग पहुंचने लगे हैं। कतार लगनी शुरू हो गई है। बहुत से लोग सुबह मतदान कर लेना चाहते हैं ताकि दिन में अपने काम कर सकें। चुनाव करा रहे कर्मियों द्वारा पोलिंग बूथ पर मॉक पोल कर लिए गए हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: पीएम नरेंद्र मोदी ने की वोट डालने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट कर लोगों से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोट डालने की अपील की है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बनाए गए 1 लाख से ज्यादा मतदान केंद्र
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 100186 पोलिंग बूथ बनाए हैं। 57582 मतदान केंद्र ग्रामीण और 42604 मतदान केंद्र शहरी क्षेत्र में हैं। 4136 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें से 3771 पुरुष, 363 महिला और 2 अन्य हैं। 9.7 करोड़ लोग वोट डालने के पात्र हैं। इनमें 5 करोड़ पुरुष, 4.69 करोड़ महिला और 6101 थर्ड जेंडर हैं।