महाराष्ट्र में चुनावी मुकाबला: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने शुरुआती बढ़त में उद्धव ठाकरे खेमे को पीछे छोड़ा। महायुति गठबंधन 188 सीटों पर आगे। जानें ताजा अपडेट।

मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने बड़ी बढ़त बना ली है। एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने उद्धव ठाकरे के खेमे को पीछे छोड़ते हुए शानदार बढ़त हासिल की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अब तक शिंदे गुट की शिवसेना उद्धव गुट से काफी आगे

सुबह 9:40 बजे तक शिंदे गुट 81 में से 53 सीटों पर आगे चल रहा था, जबकि उद्धव ठाकरे की शिवसेना 95 में से केवल 23 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी। महायुति गठबंधन कुल 188 सीटों पर आगे है, वहीं महा विकास अघाड़ी 77 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है।

कैसा था लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियों का प्रदर्शन?

इस साल की शुरुआत में लोकसभा चुनावों में शिंदे सेना का प्रदर्शन बेहतर था, जिसने 15 में से 7 सीटें जीती थीं, जबकि ठाकरे गुट ने 21 में से 9 सीटें हासिल की थीं। हालांकि, विधानसभा चुनावों में शिंदे ने अपने खेमे की ताकत को फिर से साबित किया है।

इस बार मुख्यमंत्री पद पर बीजेपी कर सकती है दावा

2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने शिवसेना को विभाजित कर दिया था और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई थी। इसके बाद शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई और मुख्यमंत्री बने। अब चर्चा है कि अगर भाजपा विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करती है, तो मुख्यमंत्री पद पर दावा कर सकती है। हालांकि, शिंदे की पार्टी की भूमिका भी मजबूत होने की संभावना है।

शिवसेना बनाम शिवसेना का मुख्य संघर्ष कहा?

शिवसेना बनाम शिवसेना के संघर्ष में मुंबई की वर्ली सीट पर भी दिलचस्प मुकाबला हो रहा है। यहां उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे का सामना कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए मिलिंद देवड़ा से है। फिलहाल, आदित्य ठाकरे इस सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। महाराष्ट्र की राजनीति में आगे क्या होता है, इस पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं।