सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग करने के मामले में हड़कंप मचा हुआ है। अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने इस मामले में मुंबई पुलिस कमिश्नर और सलमान खान से बातचीत की है।

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर रविवार तड़के दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोलीबारी की। फायरिंग करने के बाद दोनों आरोपी बाइक से फारर हो गए। अब इस मामले पर सरकार से लेकर मुंबई पुलिस में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभिनेता सलमान खान से फोन पर बातचीत की है। साथ ही कड़ी सुरक्षा को लेकर भी आश्वासन दिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सलमान के घर पर शूटर्स ने चलाईं चार राउंड गोलियां

दरअसल, सुबह तड़के 5 बजे दो बदमाश एक बाइक से बांद्र पहुंचे और सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दनादान फायर करने लगे। इस दौरान चार राउंड गोलियां चलाईं। बताया जाता है कि दोनों हरकतें पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। हलांकि दोनों कौन थे इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं लगी है। पुलिस स्थानीय पुलिस और अपराध शाखा ने आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। वहीं फोरेंसिक विज्ञान विशेषज्ञों की एक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है। जो मौके से सबूत जुटा रही है।

सीएम शिंदे ने सलमान और मुंबई पुलिस से की बात

सलमान के घर गोलीबारी के बाद सबसे पहले महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से सलमान खान के घर पर हुई गोलीबारी को लेकर पूरा मामला जाना। इसक बाद कमिश्नर को सुरक्षा बढ़ाने आदेश भी दिया। पुलिस से बातचीत के बाद सीएम ने अभिनेता को फोन किया और हालचाल जाना। वहीं राज्य के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस से जब मीडिया ने बात की तो उन्होंने कहा-इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। जैसे ही हमला करने वालों के बारे में जानकारी लगती है तो मीडिया को इस बारे में बताया जाएगा। हमने सलमान खान के घर के बाहर पहले से ज्यादा सुरक्षा बढ़ा दी है।

क्या सलमान पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया हमला

वहीं मीडिया में खबरें चल रही हैं कि सलमान खान के घर के बाहर हुी गोलीबारी में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ हो सकता है। क्योंकि इससे पहले सालमान को लॉरेंस कई बार हत्या करने की धमकी दे चुका है। 2023 में सलमान को एक धमकी भरा लेटर भेजा था, जिसके बाद से मुंबई पुलिस ने एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी थी। लेटर में लिखा था, जो हाल सिद्धू मूसेवाला का हुआ वही हाल सलमान का भी करेंगे।