महाराष्ट्र के हिंगोली में पुलिस कांस्टेबल ने पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में 2 वर्षीय बेटा और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल।

छत्रपति संभाजी नगर। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में 32 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल विलास मुकाडे ने बुधवार देर रात अपने फैमिली मेंबर पर ही फायरिंग कर दी। जिसमें उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई और उसके 2 वर्षीय बेटे सहित तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना हिंगोली शहर के प्रगति नगर क्षेत्र की है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के पंचनामा से पता चला कि मुखड़े की 9 एमएम सर्विस पिस्तौल से कम से कम चार गोलियां चलाई गई थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पत्नी का फोन आने के बाद थाने से चला गया था ससुराल

हिंगोली के एसपी श्रीकृष्ण कोकाटे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी कांस्टेबल और उसकी पत्नी मयूरी के बीच मतभेद सामने आए हैं। वे तलाक पर विचार कर रहे थे, लेकिन समझौते की राशि पर सहमत नहीं हो सके। हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो हमले के तुरंत बाद घटनास्थल से भाग गया था। अधिकारी ने आधिकारिक रिकॉर्ड का हवाला देते हुए बताया कि मुकाडे बुधवार शाम तक ड्यूटी पर था। मयूरी का फोन आने के बाद विशाल मुकाडे पुलिस स्टेशन से निकलकर सीधे अपने ससुराल चले गए।

छह साल पहले हुई थी विलास-मयुरी की शादी

अधिकारियों ने बताया कि विलास और मयूरी की शादी को छह साल हो चुके थे। आरोपी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ हिंगोली के वासमत में रहता था, जहां वह क्राइम मोहरिल के तौर पर काम करता था। वह पुलिस स्टेशन में हथियार और गोला-बारूद रखने और संभालने का काम करता था।

एक दिन पहले पति से झगड़ा होने के बाद मायके चली गई थी मयूरी

एलसीबी के सहायक निरीक्षक शिवसांब घेवरे ने बताया कि दंपत्ति के बीच मंगलवार को झगड़ा हुआ था, जिसके बाद मयूरी अपने माता-पिता के घर चली गई थी। आरोपी कांस्टेबल बुधवार को घर पहुंचा और अपनी 9 एमएम सर्विस पिस्तौल से गोलियां चला दीं।

ससुराल पहुंचने के लिए 60 Km का सफर किया तय

पुलिस के अनुसार आरोपी ने दावा किया कि उसकी पत्नी उसे और उसके पिता को मानसिक रूप से परेशान कर रही थी। उसने बताया कि वह उससे अलग होना चाहता था। वह लगभग 60 किलोमीटर की यात्रा करके हिंगोली पहुंचा, जहां उसने अपराध को अंजाम दिया।" मयूरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दम्पति का दो वर्षीय बेटा, बुजुर्ग सास और साला घायल हो गए।

घायल बेटे, सास और साले की हालत गंभीर

तीनों घायलों का इलाज हिंगोली शहर के सिविल अस्पताल में चल रहा है। उनकी चोटों की प्रकृति को देखते हुए, चिकित्सा अधिकारी उन्हें पड़ोसी नांदेड़ जिले में एक उच्च चिकित्सा सुविधा में ले जाने पर विचार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें…

3 शादियां, 5 FIR, छठा गुनाह तो खड़े कर देगा रोंगटे- जिसमें पत्नी को बनाया हथियार

मदद वाले हाथ निकले आबरू के लुटेरे: NEET छात्रा 4 बार दरिंदगी का शिकार, खुला राज