मराठा आंदोलन में पूरा महाराष्ट्र जल रहा है। विधायक के घर से लेकर तमाम सरकारी भवन और वाहनों को आग के हवाले कर दिया जा रहा है। देखें मराठा आंदोलन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य…

मुंबई। मराठा आंदोलन की आग फैलती ही जा रही है। सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई लेकिन अब तक प्रदेश के आठ जिलों में उग्र प्रदर्शन औऱ विरोध के दौरान सरकारी संपत्तियों के साथ आम लोगों को भी काफी नुकसान हुआ है। कई जानें भी चली गईं। आज फिर चार लोगों ने मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आत्मदाह का प्रय़ास किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मराठा आरक्षण के पिया जहर
मराठा आदोंलन में शामिल चार युवकों आज ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर जहर पी लिया। चारों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें रंजीत मंजरे, दीपक पाटिल, योगेश मंजरे और प्रशांत मंजरे हैं। चारों को देवगांव स्थित अस्पलात में भर्ती कराया गया है।

आज बुलाई गई है सर्वदलीय बैठक
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने मराठा आंदोलन को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस दौरान मराठा आरक्षण को लेकर विचार किया जाएगा। आज मंत्रालय के अंदर भी मराठा विधायकों में गेट पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन करते हुए मराठा आरक्षण विधेयक लाने के लिए सत्र बुलाने की भी मांग की।

‘मराठा आंदोलन के बीच कोई आया तो खून पी जाउंगा’
संजय गायकवाड ने आंदोलन के बीच बेहद उग्र बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि मराठा आंदोलन के बीच कोई आएगा तो उसको फाड़ डालूंगा। उसकी जान ले लूंगा, उसका खून पी जाउंगा मैं। ऐसे में सरकार की ओर से अगर जल्द कोई ऐक्शन न लिया गया तो मामला और बढ़ सकता है।

पढ़ें मराठा आरक्षण आंदोलन: प्रदर्शनकारियों ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे जाम किया, जालना का पंचायत बॉडी ऑफिस भी फूंका

सीएम एकनाथ ने जनता से की ये अपील
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जनता से आज अपील की है कि अपनी बात रखने के लिए आंदोलन कीजिए लेकिन प्रदर्शन को हिंसक मत होने दीजिए। मराठा समाज अपने शौर्य और शांति स्थापित करने के लिए जाना जाता है। इस समाजा का पुराना इतिहास है। धैर्य रखें आज बैठक में इस पर चर्चा के बाद निर्णय होगा।

फड़नवीस ने कहा दोषियों पर कार्रवाई होगी
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा है कि मराठा रिजर्वेशन को लेकर आज चर्चा की जानी है। इस आंदोलन की आड़ में कई अराजक तत्व हिंसा फैला रहे हैं जिनकी पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिए की जा रही है। अब तक 50 से अधिक उपद्रवियों की पहचान कर उनकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उनपर कार्रवाई की जाएगी।