महाराष्ट्र का असली बॉस कौन? फडणवीस, शिंदे या अजीत दादा, किसके पास ज्यादा पैसा
Maharashtra Nagar Nigam Chunav : महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) और नगर निकाय चुनाव का शोर है। 15 जनवरी को 29 नगर निगमों में वोटिंग होगी। इलेक्शन के बीच आइए जानते हैं कि फडणवीस, शिंदे या अजीत दादा, कौन है महाराष्ट्र का सबसे अमीर नेता?

चुनाव से पहले महायुति के 68 पार्षद जीते
महाराष्ट्र की सियासत इस वक्त पूरे देश में चर्चा है, क्योंकि वहां 15 जनवरी को नगर निगम के चुनाव जो होने हैं। लेकिन चुनाव से पहले ही बीजेपी-नेतृत्व वाली महायुति ने 68 सीटें निर्विरोध जीत ली हैं।
BJP ही राज्य में सबसे बड़ी बॉस
महाराष्ट्र निकाय चुनाव से पहले जिन 68 सीटें निर्विरोध जीती हैं उसमें सबसे ज्यादा 44 सीटें बीजेपी, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना को 22 सीटें और अजित पवार की एनसीपी को 2 सीटें मिल सकी हैं।
देवेंद्र फडणवीस के पास कितनी संपत्ति
चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे मुताबिक, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के पास कुल 13 करोड़ 27 लाख 47 हजार 728 रुपये की चल-अचल संपत्ति है।
कितने अमीर हैं एकनाथ शिंदे?
वहीं महाराष्ट्र के सीएम रह चुके एकनाथ शिंदे अब डिप्टी सीएम हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 37 करोड़ 68 लाख 58 हजार 150 रुपये है।
फणडवीस-शिंदे से अमीर हैं अजीत दादा
महाराष्ट्र के दूसरे डिप्टी सीएम अजीत पवार के पास 45.37 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। जिसमें उनके पास 8.22 करोड़ रुपए चल और 37.15 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।