महाराष्ट्र के कल्याण में नाबालिग लड़की को 10 से 12 बार चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर मौजूद बच्ची की मां बेटी को बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन मदद के लिए कोई नहीं आया।

मुंबई. महाराष्ट्र के कल्याण से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 12 साल की नाबालिग लड़की की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी बच्ची को तब तक चाकू मारता रहा तब तक उसकी मौत नहीं हो गई। करीब 10 बार उसके शरीर में चाकू घोंपे गए। हैरान की बात यह है कि ये वारदात बच्ची की मां के सामने हुई, महिला चीखची-चिल्लाती रही, लेकिन मदद करने के लिए कोई आगे नहीं आया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दौड़ते हुए आया लड़का और लड़की को मारने लगा चाकू

दरअसल, दर्दनाक घटना बुधवार शाम उस वक्त घटी जब मां-बेटी कल्याण के दुर्गा दर्शन सोसायटी में साथ में जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से दौड़ते हुए आए एक लड़के ने चाकू से लड़की पर हमला कर दिया। मां कुछ समझ पाती इससे पहले ही वो ताबड़तोड़ वार करता रहा। बेटी पर हमला होते देख महिला चीखती-चिल्लाती रही।

एकतरफ प्यार में कातिल बना गया लड़का

वहीं घटना की जानकारी लगते ही कल्याण पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कि पहचान 20 वर्षीय आदित्य कांबले के रूप में हुई है। पुलिस ने शुरूआती जांच के दौरान बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। आदित्य मृतका से एक तरफ प्यार करता था। जब लड़की ने उसके प्रपोजल को ठुकरा दिया तो वह गुस्से में आ गया और परेशान रहने लगा। फिर मौका मिलते ही इस वारदात को अंजाम दे डाला।

लड़की की हत्या के बाद आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश

पुलिस पूछताछ के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस वक्त लड़की अपनी मां के साथ कोचिंग क्लास से लौट रही थी, तभी यह हमला हुआ। कोचिंग सेंटर के पास आदित्य सीढ़ियो पर मिला था, उसने पहले मां को धक्का दिया और फिर बेटी पर दस से बाहर बार चाकुओं से हमला कर दिया। लड़की की हत्या करने के बाद आरोपी लड़का डर गया और उसने आत्महत्या करने के लिए फिनाइल पी लिया। फिलहाल आरोपी अस्पताल में भर्ती है।

यह भी पढ़ें-क्यों चर्चा में है गोवा का 'दुपट्टा किलर' महानंद नायक? पैसों और सेक्स के लिए 16 महिलाओं को मार डाला था