मुंबई के कुर्ला इलाके में एक बेकाबू बस ने कुछ गाड़ियों को टक्कर मारी और पैदल चल रहे लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। 49 लोग घायल हैं। 

Mumbai Best Bus accident: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई के कुर्ला इलाका में बेकाबू बस ने तबाही मचाते हुए गाड़ियों को टक्कर मारी और पैदल चल रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। 49 लोग घायल हुए हैं। एक्सीडेंट की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। लोगों को कुचलने के बाद बस सड़क किनारे जाकर टकरा गई। घटनास्थल पर भारी भीड़ जुटी। पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

बेस्ट बस ने लोगों को कुचला

मुंबई में सोमवार को हुआ हादसा बेस्ट बस की वजह से हुआ। बेस्ट की यह बस कुर्ला से अंधेरी जा रही थी। बस, अंबेडकरनगर में बुद्ध कालोनी के पास अचानक से अनियंत्रित हो गई। सीसीटीवी फुटेज में लाल रंग की बस को तेज गति से सड़क पर दौड़ते हुए दिखाया गया है। सबसे पहले बस ने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मारी।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि बेस्ट बस के ब्रेक फेल हो गए होंगे। बेस्ट बस रूट नंबर 332 कुर्ला स्टेशन से अंधेरी जा रही थी। ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और कुछ पैदल यात्रियों और वाहनों को टक्कर मार दी। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद बस एक आवासीय परिसर के गेट से टकरा गई।

Scroll to load tweet…

मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। 49 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:

चितौड़गढ़ में खूनी खेल: महिला सिपाही को गोली मारकर सिपाही ने खुद को मारी गोली