चितौड़गढ़ के बेंगू थाना क्षेत्र में एक सिपाही ने महिला सिपाही को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के कारणों की जांच जारी है।

Police Constable shot woman constable: चितौड़गढ़ में एक चौकाने वाली घटना ने दिल दहला दिया है। जिले के बेंगू थानाक्षेत्र में एक सिपाही ने सहयोगी महिला सिपाही की गोली मार दी। महिला कांस्टेबल को गोली मारने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। दोनों को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिपाहियों की हालत नाजुक बनी हुई है। यह सनसनीखेज वारदात सोमवार देर शाम की है। वारदात की सूचना के बाद पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंचे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला कांस्टेबल को गोली मार दी

राज्य के चितौड़गढ़ जिला के बेंगू थाने में महिला कांस्टेबल पूनम तैनात हैं। वह पास ही किराया के मकान में रहती हैं। सोमवार की शाम को ड्यूटी पूरी करके वह अपने किराए के मकान में पहुंची। वहां पहले से बेंगू पुलिस उपाधीक्षक का गनमैन कांस्टेबल सियाराम पहले से मौजूद था। यहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बात बढ़ी तो गनमैन सियाराम ने महिला कांस्टेबल को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से पूनम जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। इसके बाद सियाराम ने भी खुद को गोली मार दी।

उधर, गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े-भागे पहुंचे। दो सिपाहियों के गोली लगने से अफरातफरी मच गई। किसी ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस फोर्स के अलावा मौके पर डिप्टी एसपी अंजलि सिंह, थानाधिकारी रविंद्र सिंह चारण आदि पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर्स ने दोनों को चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

दोनों प्रोबेशन पर हैं, एक ही मकान में रहते

कांस्टेबल सियाराम और महिला कांस्टेबल पूनम प्रोबेशन पर हैं। बेंगू थाने से कुछ दूरी पर स्थित एक ही मकान में किराए पर रहते हैं। हालांकि, दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि सियाराम ने जानलेवा कदम उठा लिया, अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस, कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस अधिकारी यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि इस घटना के पीछे क्या कारण थे। पुलिस अधीक्षक ने घटना की गंभीरता को देखते हुए इस पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

यह भी पढ़ें:

रेल यात्री कृप्या ध्यान दें...1 जनवरी से इन ट्रेनों में बड़ा बदलाव, देखें लिस्ट