मुंबई के गोरेगांव में एक इमारत में भीषण आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 अन्य झुलस गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंबई। मुंबई के गोरेगांव में एक सात मंजिला इमारत में शुक्रवार अहले सुबह करीब तीन बजे भीषण आग लग गई। घटना के वक्त इमारत में मौजूद लोग सो रहे थे, जिसके चलते उन्हें बचकर भागने का मौका नहीं मिला। इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। वहीं, 40 लोग झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो घायलों की स्थिति गंभीर है। घायल हुए 40 लोगों में 12 पुरुष, 28 महिलाएं और एक नाबालिग हैं। इन्हें इलाज के लिए मुंबई के एचबीटी हॉस्पिटल और कपूर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आग इमारत के पार्किंग में लगी थी। यहां पुराने कपड़े रखे गए थे, जिससे आग तेजी से फैली और दूसरे मंजिल तक पहुंच गई। आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग के जवान मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव अभियान शुरू किया। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से पार्किंग में रखीं कई कारें और बाइकें जल गईं। आग क्यों लगी इसकी जांच की जा रही है। दमकल की सात गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया था। सुबह करीब छह बजे आग बुझाई जा सकी।

Scroll to load tweet…

अमृतसर में दवा फैक्ट्री में लगी आग, चार की मौत
आग लगने की दूसरी बड़ी घटना पंजाब के अमृतसर में घटी है। यहां एक दवा फैक्ट्री में आग लग गई, जिससे चार लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। जिस फैक्ट्री में आग लगी वह मजीठा रोड में है। मारे गए लोग मजदूर थे। पांच मजदूरों के लापता होने की जानकारी मिली है। फैक्ट्री में रखे केमिकल के चलते आग तेजी से फैली। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक गोदाम में आग लगी है।