मुम्बई में एक प्रेमी जोड़े ने पहाड़ की चोटी से कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। पर उनके घर वालों ने शादी पर आपत्ति जताई थी। युवक और युवती जानुपाड़ा में ही रहते थे। नाबालिग युवती छात्रा थी, उसकी उम्र सिर्फ 16 साल थी।

मुंबई (महाराष्ट्र)। मुम्बई में एक प्रेमी जोड़े ने पहाड़ की चोटी से कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। पर उनके घर वालों ने शादी पर आपत्ति जताई थी। युवक और युवती जानुपाड़ा में ही रहते थे। नाबालिग युवती छात्रा थी, उसकी उम्र सिर्फ 16 साल थी, जबकि युवक की उम्र 21 साल थी, वह हाउसकीपर था। पुलिस ने मृतकों के घर वालों का सूचना दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुबह घर से गायब मिली लड़की

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की रात में घर में ही सोई थी। उसके माता-पिता ने लड़की को घर में सोते समय देखा था। सुबह हुई तो उनकी लड़की घर से गायब मिली। परिजनों ने लड़की की तलाश की, पर वह नहीं मिली तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की पड़ताल का आश्वासन दिया और जांच में जुट गई।

पुलिस को मिली ये सूचना

पुलिस का कहना है कि दोनों की शादी के लिए परिवार वाले तैयार नहीं थे। समता नगर थाने की जानुपाड़ा खदान से शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे फोन आया कि वहां दो लोगों के शव पड़े हैं। समता नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। दोनों की पहचान 21 वर्षीय युवक और 16 साल की नाबालिग लड़की के रूप में हुई है।

अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस ने शुरु की थी जांच

लड़की के माता-पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया था। मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिसिया जांच में सामने आया कि नाबालिग लड़की सुबह अपने दोस्त के साथ बाहर गई थी। उधर युवक ने अपने मोबाइल से अपने परिवार वालों को एक मैसेज भेजा। जिसमें लिखा था कि मैं जा रहा हूं और कभी वापस नहीं आऊंगा। पुलिस का कहना है कि वह इस मामले को देख रहे हैं।