मायानगरी मुंबई में एक ट्रिपलेक्स फ्लैट में 252 करोड़ में बिका है। भारत की यह अब तक की सबसे महंगी डील है। यह फ्लैट 18 हजार स्क्वायर फीट एरिया में बना हुआ है।

मुंबई. कहतें हैं कि मायानगरी मुंबई सपनों का शहर है। हर कोई इस बॉलीवुड सिटी में अपना आशियाना बनाना चाहता है। लेकिन आसमान छू रहे प्रॉपर्टी के दामों की वजह से लोग बेबस रह जाते हैं। इस बीच मुंबई में इतनी महंगी डील हुई है जो पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है। यहां एक यह आलीशान ट्रिपलेक्स फ्लैट 252 करोड़ रुपए में बिका।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

18 हजार स्क्वायर फुट एरिया में बना है ये फ्लैट

दरअसल, इतनी महंगी कीमत में बिकने वाला यह ट्रिपलेक्स फ्लैट दक्षिण मुंबई के वालकेश्वर इलाके की एक बहुमंजिला इमरात में है। यह फ्लैट 18 हजार स्क्वायर फुट एरिया में बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुतबिक, इस डील को अब तक की सबसे बड़ी डील बताई जा रही है।

उद्योगपति नीरज बजाज और लोढ़ा ग्रुप के बीच हुई डील

रियल एस्टेट में चल रही खबरों की माने तो मुंबई के फ्लैट की यह डील देश के जाने-माने उद्योगपति नीरज बजाज और मैक्रोटेक डेवलपर्स ( लोढ़ा ग्रुप) के बीच में हुई है। जिसे 252 करोड़ रुपए में डन किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घर एक ट्रिपलेक्स फ्लैट है और दक्षिण मुंबई के महंगे मालाबार हिल इलाके में बन रही एक बिल्डिंग में है।

पिछले महीने ही हुई थी सबसे महंगी डील

बता दें कि इससे पहले पिछले महीने फरवरी 2023 में ही मुंबई के वर्ली इलाके में ऐसी ही एक डील हुई थी। 30 हजार स्क्वायर फीट वाले पेंट हाउस को बिजनेसमैन बीके गोयनका ने खरीदा था। गोयनका ने 240 करोड़ रुपए देकर सौदा पक्का किया था। यह डील इससे पहले सबसे महंगी डील बताई गई थी। लेकिन बजाज और लोढ़ा ग्रुप के बीच हुई 252 करोड़ की डील अब पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ चुकी है।