मुंबई में एक महीने में 60 लड़कियों समेत 82 बच्चों के लापता होने से हड़कंप है। पुलिस के अनुसार, कई भावनात्मक कारणों से घर छोड़ते हैं और बहुतों को ढूंढ लिया गया है। बाकी की तलाश जारी है।

मुंबई: एक महीने में 82 बच्चों के लापता होने की खबर सोशल मीडिया पर फैलने के बाद मुंबई शहर में हड़कंप मच गया है। लोगों में चिंता बढ़ गई है और व्हाट्सएप ग्रुप्स पर तरह-तरह के मैसेज और अलर्ट्स शेयर किए जा रहे हैं। यह सब 'मिड-डे' की उस खबर के बाद हुआ, जिसमें बताया गया था कि 1 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच 60 लड़कियों समेत 82 बच्चे लापता हो गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लापता बच्चों में 41 लड़कियां और 13 लड़के 18 साल के आसपास के हैं। सबसे ज़्यादा मामले कुरार, वाकोला, पवई, मालवणी और साकीनाका जैसे इलाकों से सामने आए हैं। पुलिस हर मामले की अलग से जांच कर रही है। नवी मुंबई के पास जनवरी से नवंबर के बीच 499 बच्चे लापता हुए थे, जिनमें से 458 मिल गए हैं, लेकिन 41 अब भी लापता हैं।

जो 458 बच्चे वापस मिले, उनमें से ज़्यादातर किसी इमोशनल वजह से घर छोड़कर चले गए थे। इनमें से 128 बच्चे प्यार में नाकामी की वजह से और 114 बच्चे माता-पिता की डांट के कारण घर से भागे थे। पुलिस का कहना है कि हाल ही में लापता हुए 82 बच्चों में से भी कई मिल गए हैं और बाकियों को ढूंढने की कोशिशें जारी हैं।