मुंबई के मालवणी में एक 19 वर्षीय युवक ने ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। बच्ची की मां, जो आरोपी की प्रेमिका है, के सामने ही यह वारदात हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Mumbai Crime News: मुंबई में एक 19 साल के लड़के ने ढाई साल की बच्ची के साथ रेप किया और उसे मार डाला। चौंकाने वाली बात यह है कि उसने यह दरिंदगी बच्ची की मां के सामने की। बच्ची की मां उसकी प्रेमिका है। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना मुंबई के मालवणी इलाके की है। पुलिस को अस्पताल से ढाई साल की बच्ची की मौत की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। डॉक्टर ने बताया कि नाबालिग लड़की की मौत सदमे के कारण दम घुटने से हुई। उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया था।

पुलिस ने बच्ची की मां और उसके प्रेमी के खिलाफ लगाई POCSO की धाराएं

जांच के बाद पुलिस ने बच्ची की मां और उसके प्रेमी को POCSO अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 70, 64, 65 (2), 66,103, 238, 3 (5) और POCSO Act की धारा 6, 10 और 21 के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।