Mumbai Rain Alert: क्या मुंबई डूब रही है? तीन दिन से जारी मूसलाधार बारिश ने शहर को थमने पर मजबूर कर दिया है। IMD का रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद और सड़कों पर झील जैसा नजारा है। सवाल उठ रहा है-क्या ये बारिश सामान्य है या किसी बड़ी तबाही का संकेत?

Heavy Rain in Maharashtra: मुंबई (Mumbai Rain Alert) इन दिनों मूसलाधार बारिश से जूझ रहा है। बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने शहर और आसपास के जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। जहां कभी यह बारिश तपती गर्मी से राहत देती थी, वहीं अब यह विनाशकारी बाढ़ और जलभराव का कारण बन गई है। सड़कें नदी में तब्दील हो चुकी हैं, यातायात ठप है और स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। सवाल उठता है – क्या यह सिर्फ मानसून की मार है या किसी बड़े खतरे की दस्तक?

मुंबई में लगातार रेड अलर्ट क्यों?

आईएमडी (Indian Meteorological Department) ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों तक मुंबई में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। तेज हवाओं और समुद्री ज्वार के चलते हालात और गंभीर हो सकते हैं। यही कारण है कि प्रशासन और रेस्क्यू टीमें अलर्ट मोड पर हैं।

Scroll to load tweet…

जलभराव और यातायात की तबाही

लगातार मूसलाधार बारिश (Mumbai Heavy Rain) से सड़कों पर जलभराव की स्थिति है। लोकल ट्रेनें प्रभावित हैं, सड़क यातायात रुक-रुक कर चल रहा है और कई गाड़ियाँ पानी में फंस गई हैं। बांद्रा, सांताक्रूज, विक्रोली और चेंबूर जैसे इलाकों में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें… महाराष्ट्र में बाढ़ का कहर: मुंबई समेत राज्यभर में मूसलाधार बारिश, नांदेड़ में 5 लोग बहे

स्कूल और कॉलेज बंद-क्या हालात और बिगड़ेंगे?

मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए हैं। कोकण विभाग के जिलों – पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, ठाणे और सिंधुदुर्ग में भी छुट्टियाँ घोषित कर दी गई हैं।

क्या यह सिर्फ मानसून की मार है या जलवायु संकट का असर?

हर साल मानसून मुंबई को झकझोरता है, लेकिन इस बार स्थिति और भी खतरनाक है। तीन दिनों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश ने सवाल खड़ा कर दिया है – क्या मुंबई की इन्फ्रास्ट्रक्चर भारी बारिश को संभाल पाने में सक्षम है?

प्रशासन की अपील और हेल्पलाइन

बीएमसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क किया जा सकता है।

कितनी हुई बारिश?

  • विक्रोली-135 मिमी
  • चेंबूर-124 मिमी
  • सांताक्रूज-123.9 मिमी
  • जुहू-123.5 मिमी
  • बांद्रा-102.5 मिमी
  • भायखला-88.5 मिमी
  • कोलाबा-45.2 मिमी

क्या मुंबई तैयार है अगले 72 घंटों की चुनौती के लिए?

बारिश का यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। आईएमडी का अनुमान है कि अगले 72 घंटे और भी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। सवाल यह है कि – क्या मुंबई इस संकट से निपट पाएगी या हालात और बिगड़ेंगे?

यह भी पढ़ें…Heavy Rain Mumbai: अंधेरी सबवे बंद, सड़कें बनीं तालाब, आज मुंबई, ठाणे और पालघर में रेड अलर्ट