मुंबई में एक महिला ने अपने प्रेमी के चक्कर में अपनी ही मां की हत्या करवा दी। आरोपी महिला ने अपने मुंह बोले भाई को 10 लाख रुपए की सुपारी देकर मां को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी बेटी और उसके मुंह बोले भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई (महाराष्ट्र). कहते हैं मां से बड़ा कोई नहीं होता है, क्योंकि वह ही हम आपको इस दुनिया में लेकर आती है। लेकिन मुंबई से जो घटना सामने आई है उसने हर किसी का दिल झकझोर दिया है। यहां एक बेटी इतनी क्रूर बन गई कि उसने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या करवा दी। महिला ने अपनी मां को मारने की लिए बाकायदा किलर हायर किए और उनको कत्ल करने के लिए 10 लाख रुपए में डील की। वजह यह थी कि वह किसी से इश्क करती थी...बस इसी प्यार में वो विलेन बन गई। हैरानी की बात यह है कि इस वारदात को अंजाम देने वाला किलर आरोपी महिला का मुंह बोला भाई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बना मौत की वजह

दरअसल, यह मामला मुंबई के पनवेल इलाके का है, जहां प्रणिता पाटिल अपनी दो साल की बेटी के साथ मां प्रिया नाइक के साथ रह रही थी। लेकिन उसका किसी से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था, जिससे मां को परेशानी थी। बेटी का उसने मोबाइल तक बंद करवा दिया था, लेकिन वह फिर भी प्रेमी से मिलती और बात करती थी। बस इसी बात से गुस्से में आकर उसने मां की हत्या करने की प्लानिंग कर दी।

भाई को दी मां की हत्या की सुपारी

बता दें कि आरोपी महिला का मुंह बोला भाई एक दिन महिला से कुछ पैसे उधार लेने के लिए आया था। इस बर महिला ने कहा-मैं तुमको एक दो नहीं पूरे 10 लाख रुपए दूंगी, बस तुमको मेरी मां की हत्या करनी होगी। उसको जान से मार दो और 10 लाख रुपए ले लो। इसके बाद आरोपी विवेक इसके लिए तैयार हो गया और उसने हत्या करने के लिए अपने साथी निशांत पांडे की मदद से 13 सितंबर को प्रिया नाइक की उसके घर में हत्या कर दी।

बेटी और मुंहबोले भाई ने गला घोंटकर की हत्या

मुंबई पुलिस ने इस मामले में आरोपी बेटी और उसके मुंहबोले भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं मदद करने वाला दूसरा आरोपी फरार है। वहीं पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आया है कि आरोपियों ने उसकी हत्या गला घोंटकर की थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।