Mumbai Rain Alert: मुंबई में बारिश ने फिर मचाई हलचल! ऑरेंज अलर्ट के बीच Marine Drive पर उमड़ा जनसैलाब, गेटवे ऑफ इंडिया भी भीगा। क्या दोहराएगी 2005 जैसी बाढ़ की त्रासदी? Mumbai Police फिर बनी शहर की ढाल। अलर्ट रहें, मौसम बदल रहा है! जानिए पूरा अपडेट।

Mumbai Heavy Rain Alert Today: मुंबई शहर एक बार फिर तेज़ बारिश की चपेट में है। शनिवार और रविवार को लगातार हुई मूसलाधार बारिश ने एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर अफरा-तफरी का माहौल भी बना दिया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी है।

क्या दोहराएगी 2005 की बाढ़? 

खाकी फिर से मैदान में मुंबई पुलिस ने एक बार फिर अपने साहस और सेवा भावना से लोगों का दिल जीत लिया। 26 जुलाई 2005 की भयावह बाढ़ की यादें आज भी लोगों के ज़हन में ताज़ा हैं। उस समय भी खाकी वर्दी पहने जवान ही लोगों की सबसे बड़ी उम्मीद बने थे, और आज भी वही जज्बा देखने को मिल रहा है।

Scroll to load tweet…

Marine Drive पर सैलाब या सेल्फी स्पॉट? 

बारिश के बावजूद Marine Drive और Gateway of India जैसे स्थानों पर लोगों की भीड़ देखी गई। तेज़ हवाओं और फुहारों के बीच लोग मौसम का लुत्फ़ उठा रहे हैं। लेकिन प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जोखिम वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।

बारिश बनी चुनौती: ट्रैफिक, लोकल ट्रेन और जलभराव 

लगातार बारिश के चलते मुंबई की सड़कें पानी-पानी हो गई हैं। कई इलाकों में ट्रैफिक जाम और लोकल ट्रेनों की रफ्तार पर भी असर पड़ा है। Dadar, Kurla, Sion और Andheri जैसे इलाकों में जलभराव ने लोगों की आवाजाही को मुश्किल बना दिया है।

Scroll to load tweet…

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मुंबई का मौसम?

  • 27 जुलाई: आसमान में घने बादल, तेज़ बारिश की चेतावनी, तापमान 30°C।
  • 28 जुलाई: मध्यम बारिश जारी, कोई चेतावनी नहीं।
  • 29-31 जुलाई: बादलों का डेरा, रुक-रुक कर बारिश, तापमान 31–32°C।
  • 1 अगस्त: स्थिति समान, लेकिन अलर्ट हटा लिया गया है।

‘सभी हीरो केप नहीं पहनते, कुछ खाकी पहनते हैं’- मुंबई पुलिस 

मुंबई पुलिस ने X (पूर्व में ट्विटर) पर अपने साहसी कर्मियों को याद करते हुए लिखा, “सभी हीरो केप नहीं पहनते, कुछ खाकी पहनते हैं।” ये वही जज़्बा है, जो हर संकट में मुंबई को फिर से खड़ा कर देता है।

Scroll to load tweet…

सावधानी ही सुरक्षा है! 

मौसम विभाग और प्रशासन की चेतावनियों को नज़रअंदाज़ न करें। अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें, और यदि निकलना पड़े तो सुरक्षित रास्तों से ही जाएं। याद रखें, बारिश खूबसूरत हो सकती है, लेकिन लापरवाही भारी पड़ सकती है।