शिवसेना नेता संजय राउत का नई संसद को लेकर विवादित बयान सामने आया है। उनका कहना है कि नई संसद 5 स्टार होटल की तरह है। हमारी सरकार बनी तो हम पुराने संसद से सत्र की शुरुआत करेंगे।

मुंबई. शिवसेना नेता और अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले संजय राउत का एक विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने नए संसद भवन को 5 स्टार जेल की तरह बताया है। उन्होंने कहा कि वहां आप काम नहीं कर सकते हैं। इसलिए जब हम अपनी सरकार बनाएंगे, तो हम अपनी ऐतिहासिक संसद में ही संसद सत्र की शुरुआत करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हालही किया नई संसद का शुभारंभ

आपको बतादें कि नए संसद भवन का हालही शुभारंभ किया गया है। हालांकि इसके शुभारंभ कार्यक्रम का विपक्ष ने बहिष्कार किया था। इससे पहले मुंबई में संजय राउत ने इससे पहले कहा था कि महाविकास आघाडी गठबंधन के सदस्य बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में सीट के बंटवारे पर सहमत हो गए हैं। जिसकी जल्द ही घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा था कि फैसले को अंतिम मंजूरी देने शरद पंवार, उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले आदि से मुलाकातर करेंगे। फिर इसकी घोषणा संवाददाता सम्मेलन में करेंगे।