मुंबई एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण एक प्राइवेट प्लैन क्रैश हो गया है। प्लैन क्रैश होने के साथ दो हिस्सों में बंट  गया है। घटना में दो लोग घायल हुए हैं।

मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम को बड़ी घटना हो गई। यहां खराब मौसम के कारण लैंडिंग के दौरान एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट प्लेन क्रैश हो गया। दुर्घटना में प्लेन दो हिस्सों में बंट गया। विमान हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा एयरपोर्ट के रनवे 27 पर हुआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खराब मौसम के कारण हुआ हादसा
गुरुवार को विमान हादसे से एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि विशाखापत्तनम से उड़ान भरने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हो गया। डीजीसीए के सूत्रों की माने तो विमान हादसा खराब मौसम के कारण हुआ है। हादसे को देखते हुए अन्य फ्लाइट्स की लैंडिंग और टेकऑप दोनों फिलहाल रोक दी गई है।

क्रू मेंबर समेत कुल 6 यात्री सवार थे
प्राइवेट प्लेन में 2 क्रू मेंबर के साथ कुल 6 यात्री सवार थे। घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। इस घटना में प्राइवेट प्लेन प्‍लेन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें आग लगने के साथ प्लेन दो हिस्सों में बंट गया। 

विशाखापत्तनम से मुंबई पहुंचा था प्लेन
जानकारी के मुताबिक प्राइवेट प्‍लेन गुरुवार को विशाखापत्तनम से मुंबई पहुंचा था। इस दौरान लैंडिंग के दौरान यह दुर्घटना हो गई. हादसे में दोनों गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यह वीएसआर वेंचर्स लियरजेट-45 विमान बताया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक भारी बारिश के कारण विजिबिलिटी 700 मीटर थी। फिलहाल घटना में कोई भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

हादसे को लेकर जांच चल रही है
मुंबई एयरपोर्ट पर प्राइवेट प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में और क्या कारण हो सकते हैं इसकी जांच भी एजेंसी को सौंपी गई है। जांच एजेंसी प्लेन क्रैश के कारण की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी।