पुणे पोर्श कार (Pune Porsche Car Accident) हादसे में एक नया मोड़ आया है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने आरोपी नाबालिग की मां को गिरफ्तार कर लिया है।

Pune Porsche Car Accident: पुणे पोर्श कार (Pune Porsche Car Accident) हादसे में एक नया मोड़ आया है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने आरोपी नाबालिग की मां को गिरफ्तार कर लिया है। महिला पर आरोप है कि उसने बेटे को बचाने के चक्कर में ब्लड सैंपल से छेड़छाड़ की थी और उसे बदलने में मदद की थी। इसी के चलते पुणे क्राइम ब्रांच ने एक्शन लेते हुए मां को अरेस्ट कर लिया है। इससे पहले जैसे ही आरोपी की मां शिवानी को इस बात का पता चला की उसका भांडा फुट गए है तो वो फरार हो गई थी। हालांकि, पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए आरोपी की मां को ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें कल रात शुक्रवार (31 मई) को मुंबई से पुणे लाया गया और आगे की प्रोसेस शुरू कर दी गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस मामले में ब्लड रिपोर्ट के साथ छेड़छाड़ करने के चक्कर में पहले ही पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 2 डॉक्टर और 1 स्टाफ है। वहीं पुणे कार हादसे में दो लोगों की मौत के बाद आरोपी को मात्र 15 घंटे के भीतर ही जमानत मिल गई थी। पुलिस ने आरोपी से 300 शब्दों का निबंध लिखवाया था और 15 दिनों तक येरवडा पुलिस के साथ ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सजा दी थी। हालांकि, इस मामले के तूल पकड़ने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और न्याय की मांग करने लगे। बाद में पुणे के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने एक्शन लेते हुए लड़के खिलाफ एडल्ट की तरह केस चलाने की अपील की और लड़के के बाप को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के बाद अब इस शहर में बरसे आग के गोले, तापमान 56 डिग्री के पार, नरक जैसे हालात