01:26 PM (IST) Oct 10
उद्धव ठाकरे ने दी श्रद्धांजलि

शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, अनिल देसाई और अरविंद सावंत ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी।

 

01:23 PM (IST) Oct 10
ईशा अंबानी ने दी रतन टाटा को श्रद्धांजलि

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी और पीरामल समूह के कार्यकारी निदेशक आनंद पीरामल ने रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

 

12:06 PM (IST) Oct 10
अजित पवार ने दी रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार और सुप्रिया सुले ने मुंबई के एनसीपीए मैदान में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

 

12:02 PM (IST) Oct 10
अमित शाह ने किया रतन टाटा को याद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान रतन टाटा को याद किया। उन्होंने कहा, "रतन टाटा न केवल भारत बल्कि दुनिया के सम्मानित उद्योगपति थे। उन्होंने ऐसे समय में टाटा समूह का नेतृत्व संभाला जब टाटा समूह के लिए बदलाव करना महत्वपूर्ण था। उन्होंने टाटा समूह के काम करने के तरीके और कई व्यवसायों को बदल दिया।"

 

11:58 AM (IST) Oct 10
RBI के गवर्नर ने दी श्रद्धांजलि

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा, "रतन टाटा सच्चे दूरदर्शी थे। वह कॉर्पोरेट प्रशासन में नैतिकता में विश्वास रखते थे। उनकी उपलब्धियों को बताने के लिए एक पूरी किताब भी पर्याप्त नहीं होगी"

 

11:57 AM (IST) Oct 10
कुमार मंगलम बिड़ला ने दी श्रद्धांजलि

आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने NCPA जाकर रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा, "यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। यह सिर्फ कॉरपोरेट इंडिया नहीं, पूरे देश का नुकसान है। उन्हें उनके काम के लिए हमेशा याद किया जाएगा। हम कई साल पहले कई बार मिले थे। वह हमेशा देश हित में सोचते थे।"