महाराष्ट्र के पालघर जिले में 10 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बच्ची जब गणेश प्रतिमा के आगमन के जुलूस को देखकर घर लौट रही थी, तभी दो लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।

मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर जिले में 10 साल की बच्ची से गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। अचोले पुलिस थाने के अधिकारी ने बुधवार को बताया कि लड़की की मां ने 6 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपियों राहुल गेंडे (41) और शाहू उर्फ ​​लंबू (35) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बच्ची के साथ गैंगरेप 2 सितंबर को हुआ था। वह गणेश उत्सव से पहले गणेश प्रतिमा के आगमन के जुलूस को देखने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया। वे बच्ची को सुनसान जगह ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। इधर बच्ची के परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

बच्ची घर लौटी तो उड़े परिजनों के होश

रात करीब 10.20 बजे बच्ची घर लौटी। उसकी हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। बच्ची के कपड़े फटे हुए थे। पैंट में खून लगा था। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। मां ने पूछा तो बच्ची ने आरोपियों का नाम लिया। बताया कि इन लोगों ने उसके साथ गलत किया है। दोनों आरोपी उसी इलाके के थे। बच्ची उनके नाम जानती थी।

मोबाइल फोन ट्रैक कर आरोपियों तक पहुंची पुलिस

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन को ट्रैक किया और इससे मिली जानकारी के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या उनका कोई पूर्व आपराधिक इतिहास है। पुलिस ने कहा कि अपराध स्थल की पहचान कर ली गई है। लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया गया है।

बता दें कि पिछले महीने पालघर जिले में 30 साल के शिक्षक को 14 साल की छात्रा का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था। स्कूल के प्रिंसिपल और पर्यवेक्षक पर भी मामला दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें- शादी के नाम पर लुटी-प्रेमी ने किया कंगाल, बहुत मार्मिक है इस चोरनी की कहानी