टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें मुंबई के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। 86 वर्षीय टाटा ने सोमवार को नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी थी।

मुंबई। टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) की हालत गंभीर है। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। बुधवार को यह जानकारी न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने दी। टाटा परिवार के करीबी सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी ने बताया है कि रतन टाटा को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी बीमारी के बारे में जानकारी नहीं दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

86 साल के रतन टाटा ने सोमवार को बताया था कि नियमित मेडिकल टेस्ट कराने के लिए अस्पताल आए हैं। सोशल मीडिया पर अपने बयान में टाटा ने कहा कि वह अच्छे मूड में हैं। चिंता की कोई बात नहीं है। 

1999 में टाटा के अध्यक्ष बने थे रतन 

बता दें कि रतन टाटा 1999 में ऑटोमोबाइल से लेकर स्टील बनाने वाली टाटा कंपनी के अध्यक्ष बने थे। कंपनी की स्थापना रतन टाटा के परदादा ने की थी। रतन टाटा ने 2012 तक टाटा समूह को चलाया था।

रतन टाटा ने 1996 में दूरसंचार कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज (TTML.NS) की स्थापना की थी। उन्होंने 2004 में आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS.NS) को सार्वजनिक किया था। पद छोड़ने के बाद उन्हें टाटा संस, टाटा इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और टाटा केमिकल्स के मानद चेयरमैन की उपाधि से सम्मानित किया गया।