महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर ठाणे पुलिस ने सुरक्षित चुनाव सुनिश्चित करने के लिए 3,540 से अधिक लाइसेंसी असलहे जमा कराए, सख्त सुरक्षा उपायों के तहत चूककर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी।

मुंबई। आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ठाणे पुलिस ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। ठाणे पुलिस कमिश्नरेट ने क्षेत्र के लाइसेंसधारी बंदूकधारियों से 3,540 से अधिक लाईसेंसी असलहे जमा करा लिए हैं। यह कदम चुनावी माहौल में किसी भी तरह के दुरुपयोग की संभावनाओं को रोकने और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

निर्देशों का सख्त अनुपालन जरूरी

पुलिस ने सभी लाइसेंसधारी नागरिकों से अपने हथियारों को अस्थायी रूप से जमा करने का अनुरोध किया है। 382 हथियारों का संग्रह अभी भी लंबित है और इसके लिए संबंधित व्यक्तियों से जल्द से जल्द अनुपालन की उम्मीद की जा रही है। जो लोग हथियार जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चुनाव परिणाम घोषित होने तक हथियारों पर पाबंदी

चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चुनावी अवधि के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर असलहों के ले जाने या उनका उपयोग करने पर पूरी तरह से पाबंदी है। चुनाव अवधि समाप्त होने के बाद ही हथियारों को वापस किया जाएगा।

किसे और क्यों मिली छूट?

इस अभियान में सुरक्षा कर्मियों और बैंक गार्ड्स जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए 445 लाइसेंसधारियों को छूट दी गई है। हर छूट के लिए गहन मूल्यांकन के बाद निर्णय लिया गया है। ठाणे पुलिस द्वारा स्थापित उच्च स्तरीय हथियार जांच समिति इस प्रक्रिया की निगरानी करती है और सभी जमाकर्ताओं को रसीद प्रदान करती है।

अवैध हथियारों पर विशेष ध्यान

इसके साथ ही ठाणे पुलिस अवैध हथियारों और धारदार हथियारों के खिलाफ भी अभियान चला रही है। पुलिस ने कहा है कि किसी भी प्रकार के अवैध हथियार रखने पर दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी), भारतीय दंड संहिता, बॉम्बे पुलिस अधिनियम, और शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दिन रात हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस के लिए सुरक्षा इंतजाम एक चैलेंज बना हुआ है। 

ये भी पढ़ें…

महाराष्ट्र चुनाव: पुणे की हॉट सीटों पर रोचक मुकाबले, बागियों ने बढ़ाया इनका तनाव

महाराष्ट्र चुनाव: भाजपा ने 40 नेताओं को पार्टी से निकाला, जानें वजह- देखें लिस्ट