Waves 2025 summit का उद्घाटन गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने किया। 4 मई को इसका समापन होगा।
Waves Summit 2025: मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्व ऑडियो-विजुअल और एंटरटेनमेंट समिट (World Audio Visual and Entertainment Summit - WAVES 2025) का उद्घाटन किया। पहली मई से चार मई तक चलने वाली इस समिट का उद्देश्य मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की क्षमता को बढ़ावा देना है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

- समिट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये क्रिएट इन इंडिया, क्रिएट फॉर वर्ल्ड का सही समय है। आज जब दुनिया स्टोरी टेलिंग के नए तरीके ढूंढ रही है तब भारत केपास हजारों वर्षों की अपनी कहानियों का खजाना है। और ये खजाना टाइमलेस है। थॉट-प्रोवोकिंग है और ट्रूली ग्लोबल है।
- प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत बिलियन-प्लस आबादी के साथ साथ, बिलियन प्लस स्टोरीस का भी देश है।
- उन्होंने कहा कि वेव केवल एक एक्रोनिम नहीं है। ये एक वेव है कल्चर की, क्रिएटिविटी की, यूनिवर्सल कनेक्ट की।
- मोदी ने कहा कि भारत म्यूजि का नया हब बन रहा है। जैसे हमारा खाना पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है, वैसे ही हमारा संगीत भी वैश्विक पहचान बना रहा है।
- पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के रचनाकारों के लिए - बड़े सपने देखें और अपनी कहानी बताएं। निवेशकों के लिए - सिर्फ़ प्लैटफ़ॉर्म में ही नहीं बल्कि लोगों में भी निवेश करें। भारतीय युवाओं के लिए - अपनी एक अरब अनकही कहानियां दुनिया को बताएं।
- उन्होंने कहा कि आज भारत फ़िल्म निर्माण, डिजिटल कंटेंट, गेमिंग, फ़ैशन, संगीत और लाइव कॉन्सर्ट के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है।
- पीएम ने कहा कि भले ही स्क्रीन का आकार छोटा होता जा रहा हो, लेकिन दायरा अनंत होता जा रहा है।
- प्रधानमंत्री बोले कि भारत में ऑरेंज इकॉनमी की शुरुआत है। कंटेंट क्रिएटिविटी और कल्चर ऑरेंज इकॉनमी की तीन धुरी हैं।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सिनेमा की पांच महान हस्तियों के सम्मान में विशेष डाक टिकट जारी किए। साथ ही उन्होंने ‘वेव्स अवॉर्ड्स’ की घोषणा की जो कला और रचनात्मकता के क्षेत्र में देश के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार होंगे।
- समिट में बालीवुड, साउथ से लेकर टीवी के तमाम दिग्गज कलाकार, बिजनेस टाइकून्स, साहित्य जगत के लोग शामिल हुए।


